Spoiler Alert: रवींद्र-बीजी को वापस मिलेगा घर, शो में फिर होगा अनुज का कमबैक?
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में रवींद्र और बीजी को फाइनली उनका घर वापस मिल जाएगा। हंसमुख शाह के कलेजे में ठंडक पड़ेगी कि वह अपने दोस्तों के लिए कुछ कर पाया और अनुपमा को अपने पति अनुज की याद सताएगी।

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड की कहानी रवींद्र और उसकी पत्नी के क्लोजर के नाम रहने वाली है। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा बीजी को एक अलग ही अवतार में टीना और उसके पति रवींद्र के सामने लाएगी। लगभग घर की नौकरानी जैसी हालत में रह रही बीजी को जब अचानक टीना और अर्जुन साफ-सुधरे कपड़ों में पहले की तरह बनी-ठनी देखेंगे तो उनके होश उड़ जाएंगे। अनुपमा टीना की सास को उसके सामने पेश करते हुए एक और बात इसमें जोड़ देगी।
टीना को नानी याद दिलाएगी अनुपमा
अनुपमा कहेगी कि बड़ों के सुबह-सुबह पांव छूने से घर में धन-संपदा आती है। टीना झट से अपनी सास और अनुपमा के पांव छू लेगी। कहानी में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अचानक घर की डोर-बेल बजेगी। टीना और अर्जुन जब दरवाजे पर पहुंचेंगे तो उनके होश उड़ जाएंगे। दरवाजे पर वही दो बुजुर्ग खड़े होंगे जो अर्जुन को बीते काफी वक्त से डरा-धमका रहे थे। लेकिन इसके भी ज्यादा शॉकिंग चीज तब होगी जब अर्जुन का पिता रवींद्र एक मिनट बाद आकर इन दोनों बुजुर्गों के बीच खड़ा हो जाएगा। उन्हें यह समझते देर नहीं लगेगी कि ये सभी लोग मिले हुए हैं और उन्हें सबक सिखाने के लिए यह नाटक रचा गया था।
रवींद्र-बीजी को वापस मिलेगा उनका घर
जाहिर है कि रवींद्र का सच सामने आने के बाद अर्जुन अचानक से घुटने नहीं टेकेगा। वह और टीना एक बार फिर फन उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बार अनुपमा और रवींद्र के दोस्तों के आगे उनकी एक नहीं चलेगी। अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में बाद में अनुपमा को रवींद्र और बीजी को एक साथ सुकून से उनके घर में रहते दिखाया गया है। दोनों को घर में छोड़कर जब अनुपमा बाहर आती है जो अनुज कपाड़िया की यादों में खो जाती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा याद करेगी कि कैसे अनुज और वह भी एक साथ रहा करते थे और साथ में बुढ़ापा काटने के सपने देखा करते थे।
क्या फिर होगा शो में अनुज का कमबैक?
बता दें कि अनुज कपाड़िया को सीरियल में कभी मरते नहीं दिखाया गया था। इतना जरूर दिखाया गया कि वह एक खाई में गिर पड़ा था। लेकिन कभी भी कहानी में उसे सीधे तौर पर मरा नहीं दिखाया गया। यही वजह है कि जब-जब कहानी में अनुज की एंट्री होने की उम्मीद जगी तो फैंस खुशी से झूम उठे। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा सीरियल में फिर एक बार अनुज कपाड़िया का कमबैक होगा। सीरियल में गौरव खन्ना अभी तक अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते रहे हैं। शो से अनुज के जाने के बाद कई बार उनके फ्लैशबैक दिखाए जा चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन