Tumm Se Tumm Tak: आर्य को हराने के लिए मीरा ने चली तगड़ी चाल, गोपाल को होगा अनु की पसंद पर गर्व
Tumm Se Tumm Tak: सीरियल तुम से तुम तक में आर्य और अनु की लव स्टोरी के बीच एक बार फिर मीरा आ गई है। मीरा, गेम में आर्य को हराने के लिए तगड़ी चाल चल रही है। लेकिन अंत में वो खुद इस चाल में फंस जाएगी।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी अब आर्यवर्धन और गोपाल के बीच घूम रही है। आर्य ने गोपाल को मनाने के लिए 7 दिन का चैलेंज एक्सेप्ट किया हुआ है। अब चैलेंज का आखिरी पढ़ाव शुरू हो गया है। आर्य ने सिमरन की मदद से कॉलोनी स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया था। खेल शुरू हो गया है। आर्य इस खेल में जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मीरा वापस आ गई है और उसने रघुवीर के साथ मिलकर आर्य को गेम में हराने के लिए पहलवान भेजा है। मीरा को यकीन है कि पहलवान के आगे आर्य टिक नहीं पाएंगे और गोपाल का चैलेंज हार जाएंगे।
मीरा ने चली चाल
जब से मीरा को पता चलता है कि आर्य, गोपाल को खुश करने के लिए स्पोर्ट्स डे के कम्पटीशन में जीतना चाहते हैं तो वो खुद गोपाल के पास पहुंच जाती है। मीरा कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो आर्य और अनु की शादी के लिए राजी ना हो। ये सुनते ही गोपाल को आर्य की वो बात याद आ जाती है जिसमें उस शख्स के बारे में बात करते हैं जिसने गलत तरीके से उन्हें अफेयर की जानकारी दी थी। गोपाल समझ जाते हैं कि ये मीरा की चाल है। वो मीरा से पूछते हैं कि वो अनु के पिता है इसलिए अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते। लेकिन उन्हें आर्य और अनु की शादी से क्या दिक्कत है। आगे गोपाल कहते हैं कि उन्हें दुनियादारी की ज्यादा समझ है।
पहलवान को हराएंगे आर्य सर
अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य और उन पहलवानों के बीच कम्पटीशन होगा। शुरुआत में सभी को लगेगा की आर्य हार जाएगा। लेकिन बाद में जब आर्य पावर के साथ अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं तो उस पहलवान को हरा देते हैं। ये देखते ही अनु खुशी से झूम उठेगी। वहीं गोपाल को भी आर्य पर खूब गर्व होगा। वो सोचेंगे कि इस आदमी को वोउम्रदराज होने का ताना मारते रहे उसने अकेले ही पहलवान को हरा दिया।
गोपाल को आर्य पर होगा गर्व
आगे गोपाल ही जीतने वाले आर्य को गर्व के साथ ट्रॉफी देंगे। अनु और पुष्पा देखकर बहुत खुश होंगी। लेकिन मीरा को ये जीत हजम नहीं होगी। वो रघुवीर को ताना मरती है और पहलवानों को भी पैसे देने से इनकार देती है। अब गोपाल भी आर्य की मेहनत से प्रभावित होकर दोनों के रिश्ते के लिए हां बोल देते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। इतनी आसानी से दोनों की शादी नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन