Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Brutally Trolled For Her Dance Video Goes On Social media गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के डांस मूव्स देख लोगों ने किए घटिया कमेंट्स, कहा- 'पीछे वाले लोग भी हंस रहे…', Tv Hindi News - Hindustan
More

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के डांस मूव्स देख लोगों ने किए घटिया कमेंट्स, कहा- 'पीछे वाले लोग भी हंस रहे…'

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आकांक्षा अपने वायरल वीडियो में आकांक्षा लाल रंग की शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, गौरव मैरून ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहनी थी और हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

Fri, 16 Jan 2026 11:04 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के डांस मूव्स देख लोगों ने किए घटिया कमेंट्स, कहा- 'पीछे वाले लोग भी हंस रहे…'

'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना शो जीतने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव के साथ-साथ उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी काफी खबरों में बनी हुई हैं। गुरुवार को गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा का बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया। आकांक्षा की बर्थडे पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट पहुंचे। सभी ने बर्थडे पार्टी में जमकर मस्ती की। पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक वीडियो ऐसा रहा, जिसने सबका ध्यान खींचा है। ये वीडियो गौरव की पत्नी आकांक्षा का है, जिसमें वो बेफिक्र होकर डांस करती नजर आईं। हालांकि, सोशल मीडिया पर आकांक्षा अपने इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी हो रही हैं।

डांस मूव्स पर मचा बवाल

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आकांक्षा अपने वायरल वीडियो में आकांक्षा लाल रंग की शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, गौरव मैरून ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहनी थी और हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में आकांक्षा, बिग बॉस 19 की को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर और अवेज के साथ कैटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर नाचती नजर आ रही हैं। इस दौरान आकांक्षा के डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान रह गया। यही नहीं, वीडियो में उनके पीछे खड़े कुछ लोग भी उनके डांस को देखकर हंसते नजर आए।

लोगों ने किया जमकर ट्रोल

आकांक्षा का डांस वीडियो वायरल होते ही लोगों को फिर से उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पीछे वाले लोग भी हंस रहे, इसको समझ नहीं आ रहा, सब मजाक बना रहे हैं।' एक दूसरा लिखता है, 'गौरव सोच रहा होगा कहां फंस गया यार।' एक ने कहा, 'ये एक दिन अच्छी आइटम गर्ल बन सकती है।' एक दूसरा यूजर लिखता है,'बार डांसर वाले छपरी मूव्स।' एक लिखता है, 'डांस और छिछोरेपन में फर्क होता है, लिमिट ही नहीं है।' ऐसे कई और कमेंट्स आकांक्षा के इस वीडियो पर आ रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने आकांक्षा के लिए अपना प्यार भी दिखाया और उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।