salman khan never won best actor film fare award, looses to these actors सलमान की बेस्ट फिल्मों पर भारी पड़ी थीं इन एक्टर्स की परफॉरमेंस, 8 बार नॉमिनेशन के बाद भी नहीं जीता अवॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसलमान की बेस्ट फिल्मों पर भारी पड़ी थीं इन एक्टर्स की परफॉरमेंस, 8 बार नॉमिनेशन के बाद भी नहीं जीता अवॉर्ड

सलमान की बेस्ट फिल्मों पर भारी पड़ी थीं इन एक्टर्स की परफॉरमेंस, 8 बार नॉमिनेशन के बाद भी नहीं जीता अवॉर्ड

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में शानदार फिल्में दी हैं। फिल्म मैंने प्यार किया, बजरंगी भाईजान, दबंग में उनकी परफॉरमेंस को पसंद किया गया। एक्टर को फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला। लेकिन जानदार परफॉरमेंस के बाद भी सलमान को कभी बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला। इन एक्टर्स से हार गए

Usha ShrivasThu, 4 Dec 2025 07:44 PM
1/10

इन एक्टर्स से अवॉर्ड हार गए सलमान

सलमान खान को आठ बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इन एक्टर्स के आगे हार मिली।

2/10

जैकी श्रॉफ

सलमान खान को अपनी बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया के लिए रिलीज के अगले साल 1990 में बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन उस साल जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म परिंदा के लिए ये अवॉर्ड जीत लिया था। जैकी अपने बेटे टाइगर को गोद में लेकर अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे थे।

3/10

शाहरुख खान

1996 में आई फिल्म करण अर्जुन के लिए सलमान खान को फिर से बेस्ट एक्टर केटेगरी में नॉमिनेशन मिला। लेकिन इस बार वो अपने ही ऑनस्क्रीन भाई शाहरुख खान से हार गए। शाहरुख ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अपने नाम किया था। ये अवॉर्ड उन्हें उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए मिला था।

4/10

संजय दत्त

ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए सलमान खान को बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस साल सलमान ये अवॉर्ड अपने बाबा संजय दत्त से हार गए थे। संजय दत्त ने अपनी फिल्म वास्तव के लिए ये अवॉर्ड जीता था।

5/10

ऋतिक रोशन

फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था। उम्मीद थी इस बार तो अवॉर्ड अपने नाम ही करेंगे। लेकिन इस साल ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म कोई मिल गया के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

6/10

शाहरुख खान

सलमान खान की फिल्म दबंग को ऑडियंस ने पसंद किया था। आमिर खान ने तो एक्टर की परफॉरमेंस को बेस्ट बताया था। इस फिल्म के लिए सलमान को नॉमिनेशन मिला लेकिन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड शाहरुख खान ले गए। शाहरुख खान ने सलमान को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था।

7/10

रणबीर कपूर

दबंग 2 के लिए सलमान खान को फिर से बेस्ट एक्टर केटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस बार भी सलमान फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर की परफॉरमेंस के आगे पीछे रह गए। उन्होंने बस्ता एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

8/10

रणबीर कपूर

सलमान खान को उनकी फिल्म बॉडीगार्ड में भी पसंद किया गया था। उन्हें फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला। लेकिन अवॉर्ड फिर से रणबीर कपूर की झोली में जा गिरा। उन्होंने फिल्म रॉकस्टार के लिए बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था।

9/10

रणवीर सिंह

सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्म मानी जाने वाली बजरंगी भाईजान के लिए तो उन्हें अवॉर्ड मिलना ही था। लेकिन फिर रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी ने कमाल कर दिया। रणवीर की परफॉरमेंस ने सलमान को हराकर ये अवॉर्ड अपने नाम किया।

10/10

आमिर खान

सलमान खान को उनकी फिल्म सुल्तान के लिए भी नॉमिनेशन मिला था। लेकिन आमिर खान की दंगल ने धमाका कर दिया। आमिर खान ने अपनी परफॉरमेंस के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया था। खास बात ये है कि दोनों ही फिल्में पहलवानी पर आधारित थीं।