is rashmika mandanna vijay deverakonda wedding card leaked, mentioned vows and reception date venue रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड हुआ लीक? लिखी शादी और रिसेप्शन की तारीख, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड हुआ लीक? लिखी शादी और रिसेप्शन की तारीख

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। इस कार्ड में एक्टर्स के नाम और शादी की डेट के साथ रिसेप्शन की भी जानकारी दी गई है।

Mon, 16 Feb 2026 06:35 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड हुआ लीक? लिखी शादी और रिसेप्शन की तारीख

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इन्फ्लूएंसर ने बताया था कि स्टार कपल उदयपुर में शादी कर रहा है। लेकिन बाद में वो वीडियो गलत साबित हुई। अब दोनों एक्टर्स की शादी की डेट और गेस्ट को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड भी वायरल हो रहा है। इस कार्ड में विजय देवरकोंडा की तरफ से लिखा गया है कि वो और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी कर रहे हैं। और 4 मार्च को दोनों की शादी का रिसेप्शन होगा।

रश्मिका और विजय की शादी का कार्ड वायरल

इस कार्ड के टॉप पर विजय देवरकोंडा का नाम और उनके साइन है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कार्ड नहीं बल्कि उनका लेटरहेड है। एक्टर ने अपनी शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अपने खास लोगों को ये कार्ड भेजा है। इस कार्ड पर लिखा गया है 'हमारे परिवार के आशीर्वाद के बाद मैं और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को एक छोटी इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर रहे हैं'। कार्ड में आगे लिखा गया है, 'जैसा कि हम ये नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं सेलिब्रेट और साथ यादें बना रहे हैं। ये बहुत खास होगा अगर हम इस इस सेलिब्रेशन को उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करें जो हमारी इस जर्नी में साथ रहा'। आगे एक्टर ने बताया कि शादी का रिसेप्शन बुधवार 4 मार्च को शाम 7 बजे से हैदराबाद के ताज कृष्णा में होगा। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ-जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन 3 लोगों को किया था इनवाइट

ठुकराया नेटफ्लिक्स का ऑफर?

एक और रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये बताया गया था कि विजय और रश्मिका उदयपुर के हेरिटेज वेन्यू में शादी कर सकते हैं। इस सेरेमनी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। ऐसी भी रिपोर्ट थी कि नेटफ्लिक्स ने विजय और रश्मिका से अपनी शादी शूट करने के लिए 60 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। लेकिन दोनों एक्टर्स ने पैसे से ऊपर अपनी प्राइवेसी चुनी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइम वीडियो की एक ऐसी साउथ फिल्म जिसे IMDb पर मिली है 8.3 की रेटिंग

2018 से चल रही है विजय और रश्मिका की लव स्टोरी

बता दें, ऐसी खबरें हैं कि रश्मिका और विजय साल 2018 में आई अपनी फिल्म गीता गोविंदम और डियर कामरेड की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने इस रिश्ते को सीक्रेट रखा।फिर साल 2025 में इनकी इंगेजमेंट की खबर ने फैंस को खुश कर दिया और अब दोनों शादी करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी की तस्वीरों के साथ ही फैंस को अपने रिश्ते की जानकारी देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीदेवी ने अपनी इस फ्लॉप फिल्म से माधुरी दीक्षित, रेखा को छोड़ दिया था पीछे


डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।