amitabh bachchan jaya bachchan invited these 3 industy people in their wedding read अमिताभ-जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन 3 लोगों को किया था इनवाइट, पंडित ने मंत्र पढ़ने से किया मना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमिताभ-जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन 3 लोगों को किया था इनवाइट, पंडित ने मंत्र पढ़ने से किया मना

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन तीन कलाकारों को इनवाइट किया गया था। इस शादी में बंगाली ब्राह्मण ने मंत्र पढ़ने से भी मना कर दिया था। बाद में ऐसे लिए अमिताभ और जया ने फेरे।

Sat, 7 Feb 2026 04:32 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अमिताभ-जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन 3 लोगों को किया था इनवाइट, पंडित ने मंत्र पढ़ने से किया मना

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी के बारे में कम ही लिखा, पढ़ा गया है। जब दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे उसी समय इनके प्यार की शुरुआत हुई थी। जया फिर भी स्टार बनने की राह अपर थी लेकिन अमिताभ बच्चन उस समय अपनी फ्लॉप फिल्मों के करियर से ऊपर निकल रहे थे। दोनों का लंबा अफेयर रहा आयर फिर 3 जून 1973 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ और जया की शादी में इंडस्ट्री से सिर्फ तीन लोगों को इनवाइट किया गया था। दोनों की शादी परिवार और कुछ बहुत ही खास लोगों की मौजूदगी में मालाबार हिल्स में हुई थी।

सिर्फ इन तीन लोगों को गया था अमिताभ और जया की शादी का न्यौता

बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के बारे में जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों की शादी से पहले वो अक्सर उन्हें मुंबई के ताज होटल में कॉफी पीने अपनी कार में ले जाया करते थे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार बहस और लड़ाई होती थी। जया रोने लगती थीं और फिर अमित जी उन्हें मनाया करते थे। रात को 11 बजे तक तीनों साथ रहते थे। आगे फरीदा जलाल ने ये भी बताया कि जब 3 जून 1973 को दोनों की शादी हुई थी। इस शादी में इंडस्ट्री से सिर्फ तीन लोगों को इनवाइट किया गया था। पहली वो खुद। गीतकार गुलजार साब और एक्टर असरानी। उस समय ये तीनों अमिताभ और जया बच्चन के बेहद खास थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट, बिना एक्टर के नाम के छपते थे रिव्यू
ये भी पढ़ें:1973 में आई इस नए हीरो की पहली ने फिल्म ने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ को छोड़
फरीदा जलाल

अमिताभ और जया की शादी में आई थी ये दिक्कत

बता दें, अमिताभ बच्चन के ससुर ने अपने एक लेख में दोनों की शादी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि वो खुद नास्तिक हैं। लेकिन उनकी पत्नी धर्म और रीति रिवाज से शादी करने में विश्वास रखती थीं। वो जाति से बंगाली ब्राह्मण हैं। इसलिए शादी के मंत्र पढ़ने के लिए बंगाली ब्राह्मण बुलाए गए। लेकिन उन्होंने अमिताभ और जया की शादी के मंत्र पढ़ने से मना कर दिया था। उसके पीछे की वजह अमिताभ बच्चन का बंगाली ब्राह्मण नहीं होना थी। हालांकि बाद में ये शादी बंगाली रीति रिवाजों से पूरी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।