Asha Bhosle And Lata Mangeshkar Death Coincidence Both Are Die In Same Age Know Unknown Fats आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन से जुड़ें हैं दो खास संयोग! जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनआशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन से जुड़ें हैं दो खास संयोग! जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन से जुड़ें हैं दो खास संयोग! जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

आशा भोसले ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर बनी थीं। उन्हें साल 2005 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं, उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Priti KushwahaMon, 13 April 2026 09:28 PM
1/8

आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन से जुड़ें हैं दो खास संयोग

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। कल यानी 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल ब्रीच कैंडी में अंतिम सांस ली है। उनके निधन के एक दिन बाद यानी 13 अप्रैल को उन्हें परिवार के अलावा बॉलीवुड के तमाम सिंगर और स्टार्स उनके घर पर आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

2/8

कई पीढ़ियां रखेंगी याद

वो एक ऐसी आवाज थीं जो उनके साथ पली-बढ़ी, जो कई पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी। अपने करियर में आशा जी ने हर तरह के गानें को अपनी आवाज दी, जिस पर आज भी हम इमोशनल होने से लेकर उस पर थिरकने तक के लिए मजबूर हो जाते हैं।

3/8

आशा भोसले और लता मंगेशकर ने दिए कई नायाब गाने

लता मंगेशकर, आशा भोसले की बड़ी बहन थीं। दोनों बहनों ने हिंदी सिनेमा को कई नायाब गाने दिए। अपनी आवाज से लता और आशा ने कई गानों को अमर कर दिया है। आज दोनों ही बहनें इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन क्या आप दोनों बहनों के निधन से जुड़ा एक संयोग जानते हैं!

4/8

लता-आशा की मौत से जुड़ा संयोग

बता दें कि लता मंगेशकर का निधन फरवरी में 2022 में हुआ था और उनकी उम्र उस वक्त 92 वर्ष थी। ठीक उसी तरह, निधन के वक्त आशा भोसले की भी उम्र 92 साल ही थी। दोनों बहनों के निधन में ये बहुत बड़ा संयोग माना जा रहा है। यही नहीं दोनों बहनों ने रविवार के दिन ही इस दुनिया को अलविदा कहा।

5/8

कई पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुकी हैं आशा ताई

आशा भोसले को उनके शानदार गानों को लिए कई कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के तौर पर उन्हें 7 फिल्मफेयर पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

6/8

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 आशा भोसले ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर बनी थीं। उन्हें साल 2005 में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं, उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

7/8

11 हजार से ज्यादा गाने गाए

साल 2011 में सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। इसी के चलते उन्हें ये बड़ा खिताब मिला।

8/8

आशा जी के बारे में

बता दें कि आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 में हुआ है। उन्होंने 1948 में 'चुनरिया' से करियर की शुरुआत की थी। पिछले 7 दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अपने करियर में आशा ने हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2000) पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा जा चुका है।