Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert Female Fan Tries Climbing Closed Gate Mid Show And Abuses Security When Stopped हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, गेट बंद होने पर महिला फैन ने जबरन की चढ़ने की कोशिश, रोकने पर दी गालियां, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, गेट बंद होने पर महिला फैन ने जबरन की चढ़ने की कोशिश, रोकने पर दी गालियां

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला फैन को वेन्यू के बाहर इंतजार करते हुए, सिंगर के कॉन्सर्ट में अंदर जाने के लिए बंद गेट पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा गया।

Sun, 29 March 2026 05:22 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा बवाल, गेट बंद होने पर  महिला फैन ने जबरन की चढ़ने की कोशिश, रोकने पर दी गालियां

रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह इनदिनों अपने 'माई स्टोरी – इंडिया चैप्टर' टूर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में हनी सिंह ने शनिवार, 28 मार्च को बांद्रा के MMRDA ग्राउंड्स में परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'डोप शोप', 'ब्लू आइज़', 'ब्राउन रंग', 'मिलियनेयर', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' जैसे हिट गानों से फैंस का खूब मनोरंजन किया। सिंगर की एक झलक पाने के लिए इवेंट में लाखों फैंस पहुंचे। इस परफॉर्मेंस के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान के एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। कॉन्सर्ट के बीच एक महिला फैन एंट्री न मिलने पर गाली गलौज पर उतर आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

शो में एंट्री न मिलने पर महिला ने दी गाली

दरअसल, हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला फैन को वेन्यू के बाहर इंतजार करते हुए, सिंगर के कॉन्सर्ट में अंदर जाने के लिए बंद गेट पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा गया। जब दूसरी तरफ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उन पर चिल्लाने लगी और उन्हें गालियां देने लगी। इस कहा-सुनी को वहां मौजूद दूसरे लोगों ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म के दौरान हर पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 की उम्र में सुनिधि ने परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, अब कहा- ये गलत था

लोगों कि आए ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स के लगतार रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसमें महिला की गलती बताई तो कईयों ने कहा कि ये खराब मैनेजमेंट का नतीजा है। यह घटना मुंबई शो में भीड़ के मैनेजमेंट और एंट्री से जुड़ी दिक्कतों की खबरों के बीच हुई। कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और इंतजाम भी ठीक नहीं थे। कई लोगों ने यह भी बताया कि 'प्लैटिनम सेक्शन' के टिकट न होने के बावजूद कुछ लोग बिना रिस्टबैंड के ही अंदर घुस रहे थे, जिससे और भी ज्यादा कन्फ्यूजन फैल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।