Manoj Kumar Top 10 Highest Earning Movies Not Upkar And Kranti But Dus Numbri Is On Number 1 ये हैं मनोज कुमार की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्रांति या उपकार नहीं यह मूवी नंबर 1, तोड़े सारे रिकॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं मनोज कुमार की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्रांति या उपकार नहीं यह मूवी नंबर 1, तोड़े सारे रिकॉर्ड

ये हैं मनोज कुमार की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्रांति या उपकार नहीं यह मूवी नंबर 1, तोड़े सारे रिकॉर्ड

  • दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार एक ऐसे कलाकार रहे, जिन्होंने लंबे वक्त दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। मनोज ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं।

Priti KushwahaThu, 3 April 2025 12:50 PM
1/11

मनोज कुमार

 हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार एक ऐसे कलाकार रहे, जिन्होंने लंबे वक्त दर्शकों के दिलों में अपनी  छाप छोड़ी। मनोज ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/11

दस नंबरी

मनोज कुमार की फिल्म दस नंबरी साल 1976 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनोज कुमार के अलावा  हेमा मालिनी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने भारत में 14.71करोड़ की कमाई की है।

3/11

क्रांति

1981 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रांति' एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन मनोज कुमार ने खुद किया था। इसमें  मनोज के अलावा, दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ हेमा मालिनी और परवीन बॉबी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं। लगभग 3.1 करोड़ में बनी  इस फिल्म ने भारत में 10 करोड़ और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4/11

रोटी, कपड़ा और मकान

मनोज कुमार की फिल्म   रोटी, कपड़ा और मकान साल 1974 में रिलीज हुई थी। ये उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी और इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। इस फिल्म ने भारत में 5.25 करोड़ की कमाई की है।

5/11

पूरब और पश्चिम

साल 1970 में बनी  फिल्म पूरब और पश्चिम  ने भारत में 4 करोड़ 50 लाख की कमाई की थी, जो कि 1970 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।  इसमें बतौर एक्टर नजर  आने वाले मनोज कुमार ने ही इसे डायरेक्ट किया था। मूवी में उनके साथ सायरा बानो लीड रोल में थीं।

6/11

उपकार

उपकार साल 1967 में रिलीज हुई थी। इसमें मनोज कुमार, आशा पारेख और प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। इस फिल्म ने भारत में 3.50 करोड़ की कमाई की है।

7/11

बेईमान

Beimaan बेईमान   बेईमान फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनोज के साथ राखी गुलजार लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 3.11 करोड़ की कमाई की है।   बेईमान फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनोज के साथ राखी गुलजार लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 3.11 करोड़ की कमाई की है।

8/11

गुमनाम

साल  1965 में आई फिल्म गुमनाम  ने बॉक्स ऑफिस पर 2.6 करोड़ की कमाई की थी, जो उस समय भारत में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मूवी में मनोज कुमार, नंदा, महमूद, प्राण, हेलेन, मदन पुरी, तरुण बोस, धूमल और मनमोहन अहम किरदार में थे।

9/11

हिमालय की गोद में

हिमालय की गोद में साल 1965 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में मनोज कुमार के साथ माला सिन्हा लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 2.25 करोड़ की कमाई की है।

10/11

नील कमल

नील कमल में मनोज कुमार के अलावा वहीदा रहमान और राजकुमार  लीड रोल में थे। इस मूवी ने भारत में 1.80 करोड़ की कमाई की थी। किया है।  इस मूवी ने भारत में 1.50  करोड़ की कमाई की थी।

11/11

दो बदन

दो बदन  साल 1966 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक राज खोसला हैं और इसमें मनोज कुमार, आशा पारेख, सिमी गरेवाल और प्राण ने अभिनय