Why Cinema Hall Exits are Boring 4 reasons revealed including psychology and crowd management सिनेमाहॉल के एग्जिट क्यों होते हैं बोरिंग और सूनसान? एक नहीं, 4 हैं कारण, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सिनेमाहॉल के एग्जिट क्यों होते हैं बोरिंग और सूनसान? एक नहीं, 4 हैं कारण

जब भी आप फिल्में देखने जाते हैं आपने इस चीज पर गौर जरूर किया होगा कि जब आप फिल्में देखने घुसते हैं तो एंट्री बहुत ही शानदार होती है, लेकिन जब आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं तो एग्जिट एकदम सूनसान और खराब होती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

Thu, 18 Dec 2025 10:45 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सिनेमाहॉल के एग्जिट क्यों होते हैं बोरिंग और सूनसान? एक नहीं, 4 हैं कारण

जब आप फिल्म देखने जाते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि टिकट चेकिंग के बाद जब आप एंट्री करते हैं तो शानदारा लाइट्स, बैठने के लिए सोफे और काउच, पॉपकॉर्न की महक और फिल्मों के पोस्टर्स से आपका स्वागत होता है। पर जब आप फिल्म देखकर एग्जिट करते हैं तो आपको मिलते हैं बस सूनसान कॉरीडोर्स। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इसके पीछे एक नहीं चार कारण हैं।

क्राउड कंट्रोल: एग्जिट बोरिंग होने की पहली और अहम वजह तो ये है क्राउड कंट्रोल। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस जल्दी-जल्दी वहां से बाहर जाए, जगह-जगह सेल्फी न ले और खड़े होकर बातें न करे इसलिए सिनेमाहॉल की एग्जिट बोरिंग होती है।

अगर सिनेमा हॉल की एग्जिट को भी लाइट्स के साथ सुदंर और पोस्टर लगाकर आकर्षित बनाया जाएगा तो हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वहां सेल्फी लेने लगें, फिल्म को डिस्कस करने लगें। ऐसे में एग्जिट पर भीड़ लग सकती है।

सिनेमाहॉल एग्जिट

साइकोलॉजिकल रीसेट: एग्जिट बोरिंग होने का दूसरा अहम कारण है साइकोलॉजिकल रीसेट। दरअसल, जब आप कोई फिल्म देखने जाते हैं तो पूरी तरह से फिल्म के अंदर खो जाते हैं। आप फिल्म में बसी दुनिया में खो जाते हैं। ऐसे में बोरिंग एग्जिट आपको फिल्म की दुनिया से निकालकर रियलिटी में लाते हैं। आपका दिमाग सपनों की दुनिया से निकलकर अपने आसपास की चीजों में वापस आता है।

सेफ्टी: ऑडियंस की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एग्जिट बैकसाइड पर होते हैं। दरअसल, किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में लोग जल्दी-जल्दी वहां से निकल पाएं, इस वजह से एग्जिट को चौड़ा और बैकसाइड में रखा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर में नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें! लाइटें बंद होने पर भी सब रिकॉर्ड होता है

बैकसाइड पर कोई सजावट या महंगी लाइट्स इसलिए नहीं लगाई जाती हैं क्योंकि जब आप फिल्म देखकर निकलते हैं तो सिनेमा हॉल वालों को आपसे कोई भी फायदा नहीं होता है। इसलिए एग्जिट प्वाइंट पर सजावट या किसी चीज में पैसे खर्च नहीं किए जाते हैं।

सिनेमाहॉल एग्जिट

ऑपरेशनल प्वाइंट ऑफ यू: जब आप फिल्म देखकर निकलते हैं तो दूसरा शो शुरू करने से पहले ऑडी की सफाई की जाती है। ऐसे में सिनेमा हॉल वाले लोग चाहते हैं कि आप जल्द से जल्दी हॉल से बाहर जाएं ताकि वो ऑडी की सफाई कर सकें। एग्जिट बोरिंग होने की वजह से आप वहां रुकते नहीं और भीड़ के साथ फटाफट वहां से निकल जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।