7 things you should never do in theatre while watching movie could fall in legal trouble थिएटर में कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें! लाइटें बंद होने पर भी सब रिकॉर्ड होता है, पड़ सकते हैं लेने के देने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

थिएटर में कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें! लाइटें बंद होने पर भी सब रिकॉर्ड होता है, पड़ सकते हैं लेने के देने

थिएटर में फिल्म शुरू होने के बाद कई लोगों को लगता है कि लाइट बंद हो गई है और अब कोई उन्हें देख नहीं रहा है, लेकिन भले ही बाकी लोगों का ध्यान स्क्रीन की तरफ हो, लेकिन फिर भी कोई होता है जिसकी नजरें पूरे वक्त आप पर होती हैं।

Wed, 17 Dec 2025 06:58 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
थिएटर में कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 चीजें! लाइटें बंद होने पर भी सब रिकॉर्ड होता है, पड़ सकते हैं लेने के देने

थिएटर में जाकर में फिल्म देखना एक मजेदार अनुभव है लेकिन उस अंधेरे हॉल में भी आपकी हर हरकत रिकॉर्ड हो रही होती है। आजकल ज्यादातर मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नाइट विजन कैमरे लगे होते हैं जो अंधेरे में भी साफ-साफ रिकॉर्डिंग करते रहते हैं। ये कैमरे ना सिर्फ सिक्योरिटी के लिए होते हैं बल्कि पाइरेसी रोकने और ऑडियंस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी लगाए जाते हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि लाइटें बंद होने के बाद कोई नहीं देख रहा, लेकिन सच्चाई यह है कि हर कोने पर नजर रखी जा रही होती है। अगर आप कुछ गलत करते हैं तो न सिर्फ आप पकड़े जा सकते हैं बल्कि थिएटर मैनेजमेंट कानूनी एक्शन भी ले सकता है। तो आइए जानते हैं वो 7 चीजें जो आपको थिएटर में कभी नहीं करनी चाहिए।

1. मोबाइल या कैमरे से स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना

फिल्म देखने के दौरान स्क्रीन की मोबाइल या वीडियो कैमरे से रिकॉर्डिंग करना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। क्योंकि यह पायरेसी की अंतर्गत आता है और इसके लिए आप पर लीगल एक्शन हो सकता है। कानून के मुताबिक ऐसा करने पर सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत आपको 3 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

2. जोर-जोर से या कॉल पर बातें बात करना

फिल्म चल रही हो और आप लगातार जोर-जोर से कॉल पर या फिर अपने किसी साथी से बात कर रहे हों तो यह ना सिर्फ दूसरों के अनुभव को खराब करता है, बल्कि सिनेमाघर के नियमों का साफ-साफ उल्लंघन होता है। थिएटर मैनेजमेंट चाहे तो इस पर लीगल एक्शन ले सकता है और आपने शायद कभी नोट किया हो कि कैमरे में सब कुछ देख रहा स्टाफ अचानक किसी को टोकने के लिए चलती फिल्म में आ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर में कौन सी सीट होती है बेस्ट, क्यों घाटे में रहते हैं कॉर्नर सीट वाले?

3. फिल्म देखते वक्त अगली सीट पर पैर रखना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि अगली सीट को वह फुटरेस्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं। घर में आपका ऐसा करना भले ही आपकी आदत हो, लेकिन थिएटर में आपका ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। पीवीआर और सिनेपॉलिस जैसे मल्टीप्लेक्स ऐसा करने पर सख्त एक्शन लेते हैं और आपको थिएटर प्रॉपर्टी गंदी करने और खराब व्यवहार के चलते उस थिएटर से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

फिल्म के दौरान जोर-जोर से बातें करना

4. खाने की चीजों को फेंकना या गंदगी फैलाना

थिएटर में पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक के कप या रैपर को सीट के नीचे या फ्लोर पर आगे-पीछे कहीं फेंक देना बहुत खराब आदत है। कई लोग थिएटर में बहुत खराब तरह पेश आते हैं, उनके बर्ताव का नतीजा बाकी दर्शकों के साथ-साथ थिएटर मालिकों को भी झेलना पड़ता है। क्योंकि यह भी थिएटर के नियमों के खिलाफ है, ऐसे में कैमरे में आपकी हरकत रिकॉर्ड होने पर आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असलियत में कैसे हुई थी रहमान डकैत की मौत? 'धुरंधर' मूवी में बदली गई कहानी

5. इंटरवल या मूवी शुरू होने के बाद आना

फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचने में लेट हो जाना बहुत आम बात है। आमतौर पर ऐसा होने पर लोग चुपचाप आकर अपनी सीट पर बैठ जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वो चाहते हैं कि उनके लेट आने की कीमत वो लोग भी चुकाएं जो समय से आकर अपनी फिल्म एन्जॉय करना चाहते हैं। दूसरों का एक्सपीरियंस खराब करना किसी भी तरह से ठीक आदत नहीं है।

6. अंधेरे का फायदा उठाकर अश्लील हरकतें करना

थिएटर में कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर अश्लील हरकतें करते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ या रोमांस की हद पार करने लगना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि एक तो कैमरे में हर वक्त आपको कोई देख रहा होता है, दूसरा थिएटर मैनेजमेंट ऐसी हरकत करने पर आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर सकता है, जिसके बाद आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि थिएटर एक पब्लिक प्लेस है, तो ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

थिएटर में अगली सीट पर पैर रखकर बैठना

7. सीट पर खड़े होना या स्क्रीन के सामने आना

फिल्म देखने के दौरान एक्साइटेड होकर सीट पर खड़े हो जाना या फिर बार-बार स्क्रीन के सामने आना और दूसरों का एक्सपीरियंस खराब करना भी आपको बुरा फंसा सकता है। क्योंकि पीछे वाले के शिकायत करने पर सिनेमाघर आपके खिलाफ एक्शन ले सकता है। क्योंकि एक तरफ तो यह थिएटर की महंगी सीटों को खराब करने का मामला है, दूसरा यह किसी और का तजुर्बा खराब कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।