Why Akshaye Khanna Did Not Get Marry Reveals in Promotion Event Interview 'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना ने कभी क्यों नहीं की शादी? बताई थी ऐसी वजह कि सोच में पड़ जाएंगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना ने कभी क्यों नहीं की शादी? बताई थी ऐसी वजह कि सोच में पड़ जाएंगे

धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया पर जो बवाल मचा रखा है वो तो आप भी देख रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना रियल लाइफ में अभी तक सिंगल हैं, और उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी वजह भी बताई थी।

Wed, 10 Dec 2025 06:26 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना ने कभी क्यों नहीं की शादी? बताई थी ऐसी वजह कि सोच में पड़ जाएंगे

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना कमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक उन्हीं के काम की चर्चा है। मार्च 1975 में जन्मे अक्षय खन्ना की उम्र 50 साल है, और वह अभी तक कुंवारे हैं। अक्षय खन्ना ने कभी शादी क्यों नहीं की, यह सवाल कई बार उठा। लेकिन अक्षय खन्ना के मुताबिक वो अपने सिंगल होने को एन्जॉय करते हैं और इसी तरह रहना चाहते हैं। जब एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना से उनके सिंगल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि जो शादीशुदा हैं वो भी सोच में पड़ जाएंगे।

बताई थी शादी नहीं करने की वजह

अक्षय खन्ना अपनी एक फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि वो शादी कब कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में अक्षय खन्ना ने कहा, “देखिए मुझे अपनी जिंदगी में जिम्मेदारियां पसंद नहीं हैं। मैं अकेला खुश हूं, कोई जिम्मेदारी नहीं, किसी की मुझे देखभाल नहीं करनी है, किसी की मुझे फिक्र नहीं करनी है, मुझे सिर्फ खुद की चिंता करनी है। बहुत शानदार जिंदगी है मेरी। बहुत अच्छी। आखिर मैं इस जिंदगी को बर्बाद क्यों करूं? मेरी लाइफ को क्यों बर्बाद करना चाहते हैं आप लोग?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के जिस म्यूजिक ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?

छावा में किया था औरंगजेब का रोल

अक्षय खन्ना के इस सवाल पर सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि पूछने वाला होस्ट भी हंसा था। बता दें कि अक्षय खन्ना इससे पहले फिल्म छावा में विलेन का किरदार निभाते नजर आए थे। उस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया था और अक्षय खन्ना इसमें औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म की कहानी से लेकर अक्षय खन्ना के किरदार तक की खूब तारीफ हुई थी, अब अक्षय खन्ना फिर एक बार चर्चा में हैं और इस बर रहमान डकैत के किरदार के लिए। इसे उन्होंने जितनी खूबसूरती से किया है वो वाकई कमाल का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 साल के लड़के ने बनाया है 'धुरंधर' का ट्रेलर, यामी गौतम के साथ है करीबी रिश्ता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।