Dhurandhar FA9LA Song Story How Akshaye Khanna Entry Song Become Part of Movie Dhurandhar FA9LA Song: धुरंधर के जिस गाने ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar FA9LA Song: धुरंधर के जिस गाने ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?

Dhurandhar FA9LA Song: धुरंधर मूवी में अक्षय खन्ना की एंट्री पर बजने वाला गाना वायरल हो चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह गाना इस फिल्म में पहली बार नहीं आया है, बल्कि इसकी कहानी थोड़ी लंबी और दिलचस्प है।

Wed, 10 Dec 2025 10:49 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar FA9LA Song: धुरंधर के जिस गाने ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?

फिल्म 'धुरंधर' में खूंखार विलेन का किरदार निभाते नजर आए अक्षय खन्ना की सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा है। लोग बातें कर रहे हैं कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक तरफ और अक्षय खन्ना एक तरफ। फिल्म का वो क्लिप इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें अक्षय खन्ना बलूच विद्रोहियों के बीच पहुंचते हैं और कुछ लोग नाच रहे हैं जिन्हें देखकर अक्षय भी झूमने लगते हैं। इस दौरान जो बैकग्राउंड म्यूजिक और गाना चलता है उसने लोगों के दिलों में जगह बना ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गाना और म्यूजिक कहां से आया? चलिए जानते हैं।

फिल्म में पहली बार नहीं आया गाना

फिल्म से अक्षय खन्ना की क्लिप वाला जो गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है उसका टाइटल है 'फसला' (FA9LA) जिसका मतलब है मौज-मस्ती का वक्त। इस गाने को गाया है फ्लिपराची ने जो बहरीन के एक हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। फ्लिपचारी रैप करते हैं, गाने गाते हैं, लेकिन उनका यह गाना पहली बार धुरंधर फिल्म में नहीं आया है। इससे पहले फ्लिपराची ने इसे 6 जून 2024 को अपने ही यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस गाने को लिखा और प्रोड्यूस भी फ्लिपराची ने किया था। मिक्सिंग आउटलॉ ने संभाली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पुलिस चीफ चौधरी असलम की बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, बोलीं- मामू का बेटा था…

कही थी दुनिया पर राज करने की बात

जब 2024 में फ्लिपराची का यह गाना रिलीज हुआ था तब इसकी लंबाई 1 मिनट 24 सेकंड थी और उस वक्त इसका सिर्फ ऑडियो ट्रैक ही रिलीज किया गया था। कम लोग जानते हैं कि फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है और फ्लिपराची उनका स्टेज नेम है। फ्लिपराची बहरीन के टॉप हिप-हॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल हैं। एक इंटरव्यू में फ्लिपराची ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि हर अरब कान तक मेरा गाना पहु्ंचे और फिर हम साथ मिलकर यह दुनिया जीत सकें। धुरंधर मूवी की वजह से आज फ्लिपराची को भारत तक सुना जा रहा है।

सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से हुई हिट

बात फिल्म धुरंधर की करें तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही इस फिल्म को थिएटर्स में हाथोहाथ लिया गया है और बहुत कम वक्त में यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के गानों से लेकर इसके एक्शन सीन्स तक सभी कुछ लोगों को पसंद आया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का मेकर्स ने कोई खास प्रमोशन नहीं किया था। शायद ही फिल्म की कास्ट किसी रियलिटी शो में इस मूवी का प्रमोशन करती नजर आई, लेकिन सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से इसने वो कमाल कर दिया जिसकी उम्मीद भी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने का है चस्का? जान लीजिए ये टॉप 7 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।