सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया एक और एक्टर, लिखा- एक इंसान के तौर पर…
राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में सोनू सूद के बाद अब एक और एक्टर मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि इतने सीनियर एक्टर को ऐसे देखना दर्दनाक है। वह जितनी संभव है उनकी मदद करेंगे।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज राजपाल यादव चर्चा में हैं। कई चेक बाउंस केसेज में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरंडर किया। इसके बाद उनके इमोशनल मैसेज पर मनोरंजन जगत के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आते दिख रहे हैं। सोनू सूद के बाद अब टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव के सपोर्ट में ट्वीट किया है। गुरमीत ने लिखा है कि उन्हें दुख है कि इतने सीनियर एक्टर इस बुरे दौर से गुजर रहे हैं। गुरमीत ने लिखा कि वह राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे उनकी मदद के लिए आगे आएं।
सोनू के बाद गुरमीत आए आगे
गुरमीत लिखते हैं, राजपाल यादव जैसे एक सीनियर और इतने टैलेंटेड आर्टिस्ट को इस दौर से गुजरते देखना बहुत दर्दनाक है। उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कुराहटें, हंसी और न भूलने वाले पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी जरूरत है। एक साथी कलाकर और एक इंसान के तौर पर मुझसे जितना बन पड़ेगा, मैं उनकी मदद के लिए आगे आ रहा हूं। मेरा सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और फिल्मी दुनिया के लोगों से विनम्र निवेदन है कि- दया, मानवता और समाधान लेकर साथ आइए। हमारी इंडस्ट्री परिवार है और परिवार अपने लोगों को ऐसे छोड़ता नहीं है।
सोनू के ट्वीट से ली प्रेरणा
राजपाल यादव का मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट किया था कि राजपाल यादव गिफ्टेड और टैलेंटेड एक्टर हैं। वक्त किसी का भी खराब हो सकता है। ऐसे में प्रोड्यूर्स, डायरेक्टर्स और साथियों को उन्हें थोड़ा सा साइनिंग अमाउंट देना चाहिए जिसे भविष्य में काम के साथ एडजस्ट कर लिया जाए। इसे चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान की तरह लें। सोनू ने यह भी कहा था कि वह राजपाल यादव को अपनी मूवी में लेंगे। गुरमीत चौधरी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया था, सोनू सूद भाई हमेशा लोगों को साथ लाते हैं। इसके बाद गुरमीत भी इस मुहिम से जुड़ गए।
क्या है पूरा मामला
- राजपाल यादव पर अलग-अलग चेक बाउंस होने के कई केस हैं। इनमें उनको करीब 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं।
- उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दी थी कि चेक बाउंस केसेज में कर्ज चुकाने के लिए उन्हें और समय दिया जाए, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद राजकुमार यादव ने तिहाड़ जेल अथॉरिटी के सामने यह कहते हुए सरंडर कर दिया कि उनके पास पैसे नहीं हैं।
- राजपाल यादव पर 7 चेक बाउंस के केस हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें हर केस में 1.35 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया था।
- राजपाल यादव ने साल 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। यह करोज उन्होंने मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया था।
- फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और वह लोन नहीं चुका पाए थे।
-राजपाल यादव ने सरंडर करने के साथ रोकर कहा था, सर क्या करूं, मेरे पास पेसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं कोई दोस्त नहीं होता। इसके बाद इंडस्ट्री के लोग मदद के लिए आगे आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन