कौन हैं धुरंधर के आइटम सॉन्ग में नजर आईं टीवी की 2 हसीनाएं? एक को मिला बिग बॉस से फेम और दूसरी...
रणवीर सिंह की धुरंधर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के म्यूजिक और गानों की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में टीवी के दो जानेमाने चेहरे नजर आए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप्स, गाने और म्यूजिक वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में टीवी के दो चेहरे नजर आए हैं। इन चेहरों में एक चेहरा बिग बॉस के घर में नजर आ चुका है और दूसरा चेहरा टीवी के कई बड़े शोज में नजर आ चुका है। हम जिन दो हिरोइनों के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम है आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा।
धुरंधर के आइटम सॉन्ग में नजर आईं टीवी की दो खूबसूरत हसीनाएं
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में 'शरारत' नाम का एक आइटम सॉन्ग है। ये गाना तब आता है जब रणवीर सिंह के किरदार और सारा अर्जुन के किरदार की शादी हो रही होती है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। वहीं, इस गाने को आवाज दी है जैस्मीन सैंडलस ने। गाने में आयशा खान और क्रिस्टल के डांस की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कौन हैं इस गाने में धूम मचाने वाली क्रिस्टल और आयाशा खान।
क्रिस्टल ने 2007 में किया था टीवी डेब्यू
क्रिस्टल डिसूजा की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। वो सीरियल कहे ना कहे में किंजल पांड के किरदार में नजर आई थीं। क्रिस्टल को घर-घर में पहचान मिली स्टार प्लस के शो एक हजारों में मेरी बहना है से। इस सीरियल में क्रिस्टल ने जीविका का किरदार निभाया था। सीरियल में क्रिस्टल के साथ निया शर्मा, करण टैकर और कुशाल टंडन जैसे कलाकार नजर आए थे।
ये पहली बार नहीं है जब क्रिस्टल किसी फिल्म में नजर आई हैं। क्रिस्टल साल 2021 में आई फिल्म चेहरे में भी नजर आ चुकी हैं। उस फिल्म में क्रिस्टल के साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। अमिताभ बच्चन भी उस फिल्म का हिस्सा थे।
बिग बॉस से फेमस हुई थीं आयशा खान
आयशा खान की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 17 से पॉपुलैरिटी मिली थी। आयशा वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर पहुंची थीं। आयशा का दावा था कि मुनव्वर फारूकी उन्होंने घर के बाहर डेट कर रहे थे। आयशा ने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा के घर के अंदर आने के बाद मुनव्वर का खेल भी काफी डाउन हो गया था। आयशा ने साल 2019 में बालवीर रिटर्न्स से अपना टीवी डेब्यू किया था। आयशा तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
धुरंधर के आइटम सॉन्ग की बात करें तो दोनों ही हिरोइनें गाने में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आई हैं। दोनों लोग ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई हैं जिसमें सिल्वर सीक्विन और हैंडवर्क बारीकी से नजर आ रहा है। दोनों के लुक को सिल्वर ज्वेलरी के साथ पूरा किया गया है। सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन