Dhurandhar Failed to break Salman Khan record Ranveer Singh could not even touch Tiger धुरंधर नहीं तोड़ पाई सलमान खान का यह रिकॉर्ड, इस मामले में टाइगर को छू भी नहीं पाए रणवीर सिंह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर नहीं तोड़ पाई सलमान खान का यह रिकॉर्ड, इस मामले में टाइगर को छू भी नहीं पाए रणवीर सिंह

Dhurandhar: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और आए दिन रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर नहीं तोड़ पाई सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 का यह रिकॉर्ड।

Tue, 9 Dec 2025 11:51 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर नहीं तोड़ पाई सलमान खान का यह रिकॉर्ड, इस मामले में टाइगर को छू भी नहीं पाए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लंबे-लंबे कदम बढ़ाते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 29 करोड़ रुपये रही थी और रविवार को इसने तकरीबन 45 करोड़ रुपये सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड बनाती चली जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बनाया एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे धुरंधर अभी तक नहीं तोड़ पाई है।

नहीं तोड़ पाई सलमान का रिकॉर्ड

बल्कि धुरंधर तो क्या, और भी कोई फिल्म अभी तक सलमान खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। हम बात कर रहे हैं साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर-3' के बारे में। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन थे और कटरीना कैफ इसमें फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। इस फिल्म का सोमवार का कलेक्शन इतना दमदार रहा था, कि इसे आज तक कोई फिल्म नहीं तोड़ सकी है। टाइगर-3 की सोमवार की कमाई तकरीबन 60 करोड़ रुपये रही थी। रणवीर सिंह की धुरंधर उसके आसपास भी नहीं है।

कितनी हुई सोमवार को कुल कमाई

सिर्फ टाइगर-3 ही नहीं, सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में भी रणवीर सिंह की धुरंधर अभी शामिल नहीं हो सकी है। बता दें कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को महज 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें धुरंधर अभी छू भी नहीं पाई है। कहना होगा कि कुछ मामलों में किंग आखिर किंग ही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की कमाई में आई 46% की गिरावट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹170 करोड़ के पार
ये भी पढ़ें:इन 7 धांसू एक्शन फिल्मों का है इंतजार, लिस्ट में 2 हॉलीवुड फिल्मों के भी नाम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।