when salman khan revealed his father salim khan thoughts on his funeral, actor never forget this जब हम चले जाएं…सलीम खान ने तीनों बेटों के सामने कही थी ये इमोशनल बात, आज तक नहीं भूले सलमान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब हम चले जाएं…सलीम खान ने तीनों बेटों के सामने कही थी ये इमोशनल बात, आज तक नहीं भूले सलमान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने पिता सलीम खान के बेहद करीब हैं। सलमान ने एक बार बताया था कि उनके पिता अपना अंतिम संस्कार कैसा चाहते हैं। सलीम खान ने अपने तीनों बेटों के सामने कुछ ऐसा कह दिया था जो आज तक नहीं भूले।

Tue, 17 Feb 2026 05:23 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जब हम चले जाएं…सलीम खान ने तीनों बेटों के सामने कही थी ये इमोशनल बात, आज तक नहीं भूले सलमान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म हम आपके हैं कौन के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं। वो सूरज ही थे जिन्होंने इंडस्ट्री को प्रेम नाम का किरदार दिया। 90 के दशक में दोनों परिवारों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। सुख दुख में एक दूसरे के साथ खड़े रहने वाले ये दोस्त फिल्मों में भी शानदार काम करते नजर आए। दोनों ने कुल चार फिल्मों में काम किया और चारों सफल साबित हुई। सलमान और उनका परिवार बड़जात्या के बेहद करीब है। जब सूरज बड़जात्या की मां सुधा बड़जात्या का निधन हुआ था तो अंतिम संस्कार में खान परिवार भी शामिल हुआ था। इस दौरान पिता सलीम खान ने अपने अंतिम संस्कार के बारे में भी ऐसी बात कह दी थी जिसे सलमान खान कभी नहीं भूल पाए।

सलमान के पिता ने दिया था सूरज बड़जात्या का उदाहरण

1994 में आई फिल्म हम आपके हैं कौन की 25 वीं सालगिरह पर सलमान ने अपने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की मां के निधन के वक्त का किस्सा शेयर करते हुए अपने पिता सलीम खान की बात बताई थी। सलमान ने बताया था कि जब सूरज बड़जात्या की मां बीमार हुई तो वो 6 से 8 महीने तक उनके पास ही रहे और जब वो गुजर गई तो परिवार ने शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार रखा गया था। सलमान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान, भाई अरबाज और सोहेल खान अंतिम संस्कार में शामिल होने शिवाजी पार्क पहुंचे थे। एक्टर ने कहा कि उस समय दुख सूरज और उनके पिता राज बाबू के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। उनकी आंखें सूजी हुई थीं। लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार में आने वाले हर शख्स से ऐसे मुलाकात की जैसे वो शादी के फंक्शन में आए हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Salim Khan Health: सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंचीं सलमा खान और हेलेन
Salma Khan Helen Khan Salim Khan Salman Khan Sohail Khan

सूरज बड़जात्या की मां के अंतिम संस्कार का ऐसा था माहौल

सलमान ने कहा था, ‘सूरज की आंखों से पता चल रहा था कि उसे दिखाई नहीं दे रहा, उसकी आंखें पूरी तरह सूजी हुई थीं और राज बाबू की भी कि वो दोनों रोए हैं और इस फंक्शन में आए हैं और अब वो एक ऐसे फंक्शन में हैं जहां हर कोई आ रहा है और वो सबको ‘आने के लिए थैंक्यू’ कह रहे हैं। जैसे सचमुच कोई शादी की बधाई दे रहा हो’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी सलमान की बहन अलवीरा-अतुल की लवस्टोरी

सलीम खान ने तीनों बेटों से कही थी अपने अंतिम संस्कार की बात

सलमान ने आगे बताया था कि जैसे ही वो अंतिम संस्कार से निकले और अपनी गाड़ी में बैठे तो उनके पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कहा जो वो कभी नहीं भूल पाए। सलीम खान ने अपने तीनों बेटों से कहा था, ‘जब हम चले जाएं, तो तुम्हें राज बाबू और सूरज से एक बात सीखनी है, कि अंतिम संस्कार इसी तरह से किए जाते हैं। अगर कोई रोया और हंगामा करता है, तो मैं उठकर तुम्हें मारूंगा’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषि कपूर का वो ममेरा भाई जिसका फ्लॉप हुआ करियर, बेटी ने की सलमान के साथ फिल्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।