डॉन 3: कब और कैसे शुरू हुआ रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच विवाद? पढ़ें पूरी टाइमलाइन
Ranveer Singh Don 3 Dispute: रणवीर सिंह के डॉन 3 से एग्जिट के बाद खबर थी कि धुरंधर एक्टर और फरहान अख्तर के बीच विवाद हो गया है। अब रणवीर सिंह ने विवाद को सुलझाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि वो फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी को डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट वापस करेंगे।

रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर कोई फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। लेकिन धुरंधर के साथ-साथ रणवीर सिंह की चर्चा इस बात को लेकर भी है कि उन्होंने फरहान अख्तर की डॉन 3 को छोड़ दिया। इसके बाद फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद की खबर आई। अब खबर है कि रणवीर सिंह ने इस विवाद को सुलझाने का फैसला लिया है। रणवीर सिंह डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट वापस करेंगे।
साइनिंग अमाउंट वापस करेंगे धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह
द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अपनी साइनिंग फीस वापस करने पर सहमति जताई है। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देने की भी बात की है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म का संभावित नाम 'प्रलय' है। हालांकि, अभी रणवीर सिंह या फरहान अख्तर की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रणवीर सिंह ने डॉन 3 से जुड़े विवाद को सुलझाने की पहल की है। आइए समझते हैं इस पूरे विवाद की टाइमलाइन को-
साल 2023: अगस्त 2023 में खबर आई कि शाहरुख खान की डॉन सीक्वल में डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आएंगे। डॉन के रूप में रणवीर सिंह को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। फरहान अख्तर ने घोषणा की थी कि रणवीर सिंह डॉन 3 में होंगे।
2025 में लिया फिल्म से पीछे हटने का फैसला: साल 2023 से 2024 तक फैंस को लग रहा था कि रणवीर सिंह ही डॉन 3 में डॉन बनकर सबको एंटरटेन करेंगे। फैंस इस बात को लेकर खुश थे, लेकिन साल 2025 में जब धुरंधर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया तो खबर आई की रणवीर सिंह ने डॉन 3 से पीछे हटने का फैसला लिया है। कहा जाने लगा कि धुरंधर की सफलता को देखते हुए रणवीर सिंह ने ये फैसला लिया है।
साल 2026: फरवरी 2026 की शुरुआत में ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई की रणवीर सिंह से मांग की। नुकसान का अमाउंट 40 करोड़ बताया गया।
हालांकि, रणवीर सिंह ने नुकसान की हरजाना भरने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड फिल्मों के बनने में देरी होना आम बात है। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि उन्होंने प्रोड्यूसर्स से एक भी पैसा नहीं लिया था इसलिए वो किसी भी नुकसान के जिम्मेदार नहीं हैं।
अप्रैल 2026: नुकसान की भरपाई की खबर के बाद अब लेटेस्ट अपडेट है कि रणवीर सिंह ने साइनिंग अमाउंट वापस करने पर सहमति जताई है और एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देने की बात कही है।

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी थी डॉन 3?
रणवीर सिंह ने फिल्म से अपने हाथ पीछे क्यों खींचे इसको लेकर भी अक्सर फैंस के मन में सवाल रहता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह इसलिअ फिल्म से पीछे हटे क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। इसके अलावा, बाउंड स्क्रिप्ट का ना होना भी उनके फिल्म छोड़ने का एक कारण बना। पूरे प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट को लेकर भी रणवीर सिंह खुश नहीं थे इस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन