हिट देने के लिए माधुरी-श्रीदेवी की जरूरत नहीं…जब गोविंदा ने सलमान-शाहरुख के करियर पर कसा था तंज
एक जमाना था जब गोविंदा ने आज के सुपरस्टार्स आमिर, सलमान और शाहरुख खान के करियर को लेकर तंज कसा था। एक्टर ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसे एक्टर्स के बारे में भी ये बात कही थी।

एक जमाना था जब एक्टर गोविंदा के पास फिल्ममेकर्स की लाइन लगी रहती थी। एक दिन में 40 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा 80 और 90 के दशक में इतने बड़े स्टार थे कि तीनों खान इनके आगे फीके लगते थे। 1995 तक तो आज के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान गोविंदा के एक्टिंग टैलेंट और स्टारडम के आगे बौने लगते थे। यहां तक कि गोविंदा अपनी फिल्मों से इतना कमाल कर रहे थे कि उन्होंने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू आज के सुपरस्टा सलमान, शाहरुख, आमिर,अजय देवगन के करियर पर कमेंट किया था। अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी और माधुरी को लेकर भी गोविंदा में अपनी बात कही थी।
गोविंदा को नहीं थी माधुरी या श्रीदेवी की जरूरत
गोविंदा ने अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में एक मैगज़ीन को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें एक हिट फिल्म देने के लिए गोविंदा या श्रीदेवी की जरूरत नहीं। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन के बारे में कहा था ‘पिछले 10 सालों में अमिताभ बच्चन ने भी कोई हिट फिल्म कहां दी है?’। ये वो समय था जब गोविंदा अपने करियर के चरम पर थे। उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थीं। उनके एक्टिंग टैलेंट के आगे अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स भी फीके लगते थे। कई दिग्गज एक्टर्स इस बात को मानते थे कि गोविंदा के आगे स्क्रीन पर वो फीके लगते हैं। यही कमाल था गोविंदा का।

आज के सुपरस्टार सलमान, शाहरुख, आमिर पर कसा था तंज
गोविंदा ने इसी मैगज़ीन में आज के सुपरस्टार्स पर भी तंज कसा था। गोविंदा ने कहा था ‘देखते हैं आमिर, सलमान, शाहरुख, अजय कब तक टिक पाते हैं।’ गोविंदा के इस इंटरव्यू का एक पन्ना अब वायरल हो रहा है।
गोविंदा थे सुपरस्टार
रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में माना था कि 90 का दशक गोविंदा के नाम था। उन्होंने कहा 1991 से लेकर 1999 तक गोविंदा लगातार हिट फिल्में दे रहे थे। एक्टर के फिल्मों के गाने, एक्टिंग टैलेंट ऑडियंस को प्रभावित कर रहा था। ये वही दौर था जब एक्टर के सेट पर देरी से आने के किस्से भी वायरल हो रहे थे। हालांकि, फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा सेट पर देरी से जरूर आते थे लेकिन जो काम पूरे दिन में खत्म होने वाला था वो कुछ घंटों में खत्म कर देते थे।
सलमान के साथ की फिल्म
गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि जब उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर करनी थी तो उससे पहले दोनों एक्टर्स के बीच बातचीत हुई थी। गोविंदा ने बताया था कि सलमान ने उनसे पूछा था कि वो ऐसा क्या करें कि उनके आगे फीके नहीं लगे। तब गोविंदा ने कहा था कि आप अपनी बॉडी बना लीजिए। इसके बद फिल्म में सलमान का असर भी दिखा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन