विराट कोहली ने लाइक की जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो, फिर हो रहे ट्रोल; ‘एक गलती कितनी बार करोगे’
विराट कोहली एक बार फिर अपने इंस्टा लाइक की वजह से चर्चा में आ गए हैं। एक जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो पर विराट का लाइक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विराट कोहली अपने इंस्टा लाइक की वजह से एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। विराट कोहली ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर जर्मन इंफ्लुएंसर Lizzalazz की तस्वीरें लाइक की हैं। इससे पहले विराट कोहली अवनीत कौर की तस्वीरें लाइक करने को लेकर चर्चा में आए थे। उस वक्त विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की वजह से हुआ था। एक यूजर ने इस नए लाइक वाले तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- इंस्टा एल्गोरिदम की वजह से चीकू भैया कहीं मुश्किल में ना फंस जाएं।
फिर लाइक की वजह से चर्चा में विराट कोहली
रेडिट पर एक यूजर ने जर्मन इंफ्लुएंसर Lizzalazz की उस तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें विराट कोहली का लाइक नजर आ रहा है। ये फोटो रेडिट पर आते ही लोग विराट कोहली को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- चीकू भैया की पक्का कोई प्राइवेट आईडी होगी। वो अपना अकाउंट स्विच करना भूल जाते हैं और फिर ये होता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस बार अकाय और वामिका की गलती होगी। एक ने लिखा- ये इंस्टाग्राम एल्गोरिदम किसी दिन तलाक ना करा दे। एक ने लिखा- फिर से गलती हो गई

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस फोटो परएक यूजर ने लिखा- इस बार तो अनुष्का भाभी पक्का गुस्सा होंगी। एक ने लिखा जल्द ही विराट कोहली अब मंदिर का टूर करेंगे। वहीं, एक ने लिखा- विराट भैया एक गलती कितनी बार करोगे। एक ने कहा- अब बेस्ट कपल का पीआर शुरू होगा।
कौन हैं Lizzalazz?
Lizzalazz के इंस्टाग्राम से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वो एक व्लॉगर और सिंगर हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में एमए किया है। Lizzalazz के इंस्टाग्राम पर 439 के फॉलोअर्स हैं।
जब विराट ने लाइक की थी अवनीत की तस्वीर
बता दें, पिछले साल अवनीत कौर की तस्वीरों पर विराट कोहली का लाइक देखा गया था। उस लाइक की वजह से विराट कोहली को इतना ज्यादा ट्रोल किया गया था कि उन्होंने सफाई दी थी। विराट ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट करके लिखा था- "मैं ये साफ करना चाहूंगा कि अपनी इंस्टा फीड क्लीन करते वक्त एल्गो ने कोई इंटरैक्शन रिकॉर्ड कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करूंगा कि कोई भी अनावश्यक अनुमान ना लगाएं।"
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बात करें तो कपल ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली में हुई थी। विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। उसी के बाद से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन