अवनीत कौर ने पहली बार किया रिएक्ट, विराट कोहली की तस्वीर लाइक करने पर बोलीं…
विराट कोहली और अवनीत कौर का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अवनीत ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर विराट कोहली से जुड़े सवाल का जवाब दिया है।

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़े सवाल का जवाब दिया। दरअसल, कुछ महीने पहले विराट ने अवनीत की एक ग्लैमरस तस्वीर को लाइक कर दिया था। उस तस्वीर में अवनीत ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थीं। जब यह बात लोगों की नजर में आई तो सोशल मीडिया पर मीम्स, ट्रोलिंग और अफवाहों की बाढ़ आ गई थी। बाद में विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि यह इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से हुआ। अब इस पर अवनीत कौर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अवनीत का जवाब
फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब एक रिपोर्टर ने अवनीत से पूछा कि उनके फोटो को बड़े-बड़े सेलेब्स भी लाइक करते हैं, तो इस पर अवनीत ब्लश करते हुए बोलीं— “मिलता रहे प्यार, बस। और क्या बोलूं मैं।” याद दिला दें, इस विवाद के बाद अवनीत कौर के फॉलोअर्स में 1 मिलियन का इजाफा हुआ था और उन्हें 12 नए ब्रांड डील्स भी मिले था। इतना ही नहीं, उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 30% बढ़ गई थी।
फैंस का रिएक्शन और विंबलडन चर्चा
फैंस को अवनीत का यह पॉजिटिव और स्पोर्टिंग जवाब काफी पसंद आ रहा है। दिलचस्प बात यह भी रही कि इस विवाद के बाद विराट और अवनीत दोनों 2025 विंबलडन फाइनल मैच में भी एक साथ नजर आए थे जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं।
फिल्म रिलीज डेट
अवनीत कौर की फिल्म 'लव इन वियतनाम' 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वे शंतनु माहेश्वरी और वियतनामी अदाकारा खा एनगन के साथ दिखाई देंगी।




साइन इन