Vikrant Massey Reveals Why He Left The Religion Column Blank On Son Vardaan Birth Certificate विक्रांत मैसी ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों खाली छोड़ा बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट पर धर्म वाला कॉलम, कहा- 'जब भारत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विक्रांत मैसी ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों खाली छोड़ा बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट पर धर्म वाला कॉलम, कहा- 'जब भारत

विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने लेस्टेट इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने शीतल ठाकुर ने बेटे वरदान के लीगल डॉक्यूमेंटेशन में धर्म वाला कॉलम जानबूझकर खाली छोड़ा। इसे पीछे की वजह जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।

Sat, 7 Feb 2026 06:36 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
विक्रांत मैसी ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों खाली छोड़ा बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट पर धर्म वाला कॉलम, कहा- 'जब भारत

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। विक्रांत ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। वो न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जाने जाने जाते हैं। विक्रांत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ इन दिनों अपनी पेरेंटिंग और निजी पहचान को लेकर लिया गए फैसले को लेकर चर्चा में है। हाल ही में अपने लेस्टेट इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने शीतल ठाकुर ने बेटे वरदान के लीगल डॉक्यूमेंटेशन में धर्म वाला कॉलम जानबूझकर खाली छोड़ा। उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई।

आखिर क्यों छोड़ा 'धर्म वाला कॉलम'

दरअसल, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के बेटे वरदान का जन्म 7 फरवरी, 2024 को हुआ था, और शुरू से ही कपल ने उसके बर्थ सर्टिफिकेट पर 'धर्म वाला कॉलम' खाली छोड़ने का फैसला किया था। ऐसे में अब एक्टर ने टाइम्स नाउ को दिए अपने इंटरव्यू में ऐसा करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'देखिए, भारत सरकार मुझे यह ऑप्शन देती है कि मैं धर्म वाले कॉलम में लिखूं या नहीं। यह आप पर निर्भर करता है। और इसका इस्तेमाल करना मेरा अधिकार है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति निक संग कोजी हुईं प्रियंका, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कह दी दिल की बात

मैंने परिवार में धार्मिक तनाव का "बुरा पहलू" देखा है

विक्रांत ने आगे बताया कि कैसे भारतीय सिस्टम ने लोगों की आजादी का सम्मान करना सीखा है, इसकी तुलना उन्होंने इस बात से की कि अब सिंगल महिलाओं को पासपोर्ट पर पति का नाम लिखना जरूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह एक "मल्टीकल्चरल परिवार" से आते हैं और उन्होंने धार्मिक तनाव का "बुरा पहलू" देखा है, जिसने उन्हें अपने बेटे की रक्षा करने की इच्छा दी। उन्होंने कहा, 'मेरे देश की माननीय सरकार मुझे वह जगह खाली छोड़ने का ऑप्शन देती है और मैंने उसे खाली छोड़ दिया।' विक्रांत ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब उनके बच्चे बड़े होंगे तो उन्हें अपना रास्ता चुनने का अधिकार होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।