Vijay And Trisha Spotted Together At Wedding Amid Divorce With Sangeeta तलाक की खबरों के बीच त्रिशा के साथ नजर आए विजय, फैंस को लगा बड़ा झटका, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तलाक की खबरों के बीच त्रिशा के साथ नजर आए विजय, फैंस को लगा बड़ा झटका

विजय औत त्रिशा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन अब फैंस को लगता है रियल लाइफ में भी दोनों की कैमिस्ट्री बन रही है।

Fri, 6 March 2026 10:02 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
तलाक की खबरों के बीच त्रिशा के साथ नजर आए विजय, फैंस को लगा बड़ा झटका

विजय और त्रिशा फिल्म प्रोड्यूसर कलापति एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी में नजर आए जो चेन्नई में हुई थी गुरुवार को। दोनों साथ में वेन्यू पर पहुंचे और फिर कपल के साथ फोटोज भी क्लिक की। इतना ही नहीं दोनों फिर साथ में रिसेप्शन से बाहर जाते भी दिखे।

दोनों इस लुक में आए नजर

विजय ने इस दौरान गोल्ड सिल्क शर्ट पहनी थी वेष्टि के साथ। वहीं त्रिशा ने सिल्क साड़ी पहनी थी।

विजय पर लगे हैं ये आरोप

बता दें कि संगीता ने अपनी पेटिशन में यह दावा किया कि एक्टर का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है दूसरी एक्ट्रेस के साथ। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें इमोशनल दर्द हुआ है और काफी मेंटली सफर भी किया है।

पेटिशन के मुताबिक विजय ने पहले उन्हें यह कहा कि रिलेशनशिप को वह खत्म कर देंगे। लेकिन उन्होंने फिर भी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिलेशन जारी रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय की पत्नी संगीता ने दी तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप

दोनों ने 2 रीति रिवाज से की शादी

विजय और संगीता की बात करें तो दोनों पहली बार 1996 में मिले। दोनों ने 1998 में यूके में शादी की। इसके बाद दोनों ने 1999 में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की। दोनों के 2 बच्चे एक बेटा जैसन और बेटी धिव्या हैं।

विजय और त्रिशा की फिल्में

विजय और त्रिशा साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें घिल्ली(2004), तिरुपाति(2005), आति(2006), कुरुवि(2008) और लियो(2023) शामिल है।

त्रिशा ने पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने वालों को दिया था जवाब

हाल ही में त्रिशा ने एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें वह अपने नाम को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की जब तमिलनाडु बीजेपी प्रेजिडेंट नैनार नागेंद्रन ने विजय और त्रिशा को लेकर कमेंट किया। त्रिशा ने एक्स पर लिखा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम किसी गलत चीजों के साथ जुड़े और वह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से एफिलिएटेड नहीं हैं।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ

विजय और त्रिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विजय की लास्ट फिल्म है जन नायकन। पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले यह विजय की आखिरी फिल्म है जो अभी रिलीज नहीं हुई हैछ। वहीं त्रिशा अब विश्वमभरा और करुपु में नजर आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म ‘जन नायकन’ विवाद : सेंसर बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया

फिल्म को लेकर चल रहा विवाद

हालांकि जन नायकन को लेकर भी अलग विवाद चल रहा है। फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर अटकी हुई है। विजय के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह पॉलिटिकली एक्टिव होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।