वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कहा- हम…
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे हैं। उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें समझाया कि उन्हें अपने काम को भगवान की सेवा समझना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली, प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रेमानंद जी महाराज और कपल की बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो भजन मार्ग के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज कपल से कहत हैं, “अपने काम को भगवान की सेवा समझो।"
क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज?
उन्होंने आगे कहा, “ईमानदार और विनम्र रहो। भगवान का नाम जपते रहो। आपको अपने जीवन को प्रोग्रेसिव बनाना है। जब तक हमें भगवान नहीं मिल जाते, हमारी यात्रा रुकनी नहीं चाहिए। दरअसल, भगवान को देखने के लिए दुनियावी और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों को पार करना पड़ता है।”
विराट और अनुष्का ने भरी हामी
उन्होंने आगे कहा, “जिसके हम असल में हैं, एक बार हमारी आंखें उसको भी तो देखें। जो तुम्हारा असली पिता है, जिसने मुझे प्रकट किया, मुझे बनाया, उसे एक बार देखो, उसे देखने की तमन्ना होनी चाहिए। सुना है कि वह सुंदर है, उसे एक बार देखने की इच्छा होनी चाहिए, है ना?” विराट और अनुष्का ने उनसे सहमत होते हुए सिर हिलाया।
‘इसे अपना लक्ष्य बनाओ’
प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, “इसे अपना लक्ष्य बनाओ कि चाहे इस जीवन में या अगले जीवन में, तुम (भगवान) तय करो, लेकिन मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। तुमने जीवन में सारी खुशियां दी हैं, मुझे अब वो नहीं चाहिए, मुझे तुम चाहिए। और अगर मुझे तुम्हारे दर्शन हो जाएं, तो सारी खुशियां तुम्हारे साथ तुम्हारे चरणों में आ जाएंगी।” फिर उन्होंने हनुमान जी और रावण की एक कहानी सुनाई।
अनुष्का की बात सुनकर मुस्कुराए महाराज
अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज से कहा, “हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं।” इसके बाद, प्रेमानंद जी महाराज मुस्कुराए और जवाब दिया, “हम सब श्री जी के हैं। हम सब एक ही छत के नीचे हैं, उनकी नीली छत, आसमान के नीचे। हम सब उनके बच्चे हैं।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन