Dhurandhar who is right hand man and cousin of rehman dakait Uzair Baloch real name is danish pandor ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का भाई उजैर बलोच कौन है? ‘छावा’ में भी आ चुके हैं नजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का भाई उजैर बलोच कौन है? ‘छावा’ में भी आ चुके हैं नजर

Dhurandhar Star Cast: ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद लोग फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए आज आपको रहमान डकैत के भरोसेमंद इंसान के बारे में बताते हैं।

Mon, 15 Dec 2025 10:56 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का भाई उजैर बलोच कौन है? ‘छावा’ में भी आ चुके हैं नजर

गैंगस्टर रहमान डकैत के भाई उजैर बलूच याद हैं? स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलूच का किरदार एक्टर दानिश पंडोर ने निभाया है। दानिश पिछले काफी सालों से स्ट्रगल कर रहे हैं। यूं तो उन्होंने साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था, लेकिन फेम उन्हें ‘धुरंधर’ से मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर’ का 11वें दिन का कलेक्शन, कमाई के मामले में अभी इन 17 फिल्मों से है पीछे

साल 2011 में किया था डेब्यू

दानिश पंडोर को उनका पहला टीवी शो साल 2011 में मिला था। वह ‘कितनी मोहब्बत है’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘एजेंट राघव’, ‘क्राइम ब्रांच’ और ‘इश्कबाज’ जैसे शोज में काम किया।

ओटीटी की वजह से मिला अच्छा रोल

दानिश का काम देख उन्हें ‘सेक्रेड गेम्स’ में 'बड़ा बदरिया' के किरदार में कास्ट किया गया। फिर उन्हें ‘मत्स्य कांड’ और ‘बॉम्बर्स’ जैसी वेब सीरीज मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत की पत्नी सौम्या के रियल लाइफ पति, उम्र में है 10 साल छोटे

इन फिल्मों में आजमाया हाथ

टीवी और ओटीटी के बाद दानिश धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी जगह बनाने लगे। साल 2023 में आई फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ में दानिश ने काम किया। उन्होंने ‘डबल एक्सएल’ और विकी कौशल की फिल्म 'छावा' में भी अभिनय किया। हालांकि, फेमस वह साल 2025 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद हुए हैं।

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं दानिश

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी और टीवी पर इतना काम करने के बाद भी दानिश कास्टिंग काउच का शिकार बन गए। इस अनुभव ने उन्हें झकझोर दिया, लेकिन वह रुके नहीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई और आज चर्चा में बने हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।