Toxic vs dhurandhar 2 Box Office Clash Postponed Yash announced Toxic New Release Date Toxic vs Dhurandhar 2: टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश टला, पोस्टपोन हुई फिल्म की रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Toxic vs Dhurandhar 2: टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश टला, पोस्टपोन हुई फिल्म की रिलीज

Toxic vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च के दिन ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का क्लैश होने वाला था। लेकिन अब इस क्लैश को टाल दिया गया है। फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है।

Wed, 4 March 2026 10:15 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Toxic vs Dhurandhar 2: टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश टला, पोस्टपोन हुई फिल्म की रिलीज

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं होगा। दरअसल, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च के दिन रिलीज होने वाली थी। लेकिन 4 मार्च के दिन यश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की वजह से रिलीज डेट बदली? जवाब है, नहीं। फिर? आइए आपको ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने का कारण और नई रिलीज डेट बताते हैं।

क्यों पोस्टपोन हुई फिल्म?

यश ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को पोस्टपोन करने का निर्णय मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े की वजह से लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘टॉक्सिक’ ने अब तक कितनी कमाई की है, यश की फिल्म का ट्रेलर कब तक आएगा?

अब कब रिलीज होगी फिल्म?

यश ने अपने प्रोडक्शन हाउस और KVN प्रोडक्शन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में अपने फैंस को बताया कि अब उनकी फिल्म 4 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात ये है कि 5 जून के दिन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ रिलीज होने वाली है।

फिल्म टॉक्सिक में यश

यश का स्टेटमेंट

यश ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने दुनिया भर दर्शकों के लिए बनाई है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई ये फिल्म देश और विदेश के दर्शकों से जुड़ने का एक माध्यम है। सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए एक्साइटेड थे। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मिडिल ईस्ट की स्थिति ने एक ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है जो अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने और जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित कर रही है। इसलिए हमने अपनी रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन निर्णय लिया है। अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। मिलते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉक्सिक के पहले गाने ने मचाई 'तबाही', लेकिन इस बात पर नाराज दिखे फैंस

टॉक्सिक की स्टार कास्ट

टॉक्सिक में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मेन रोल में हैं। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने इसे प्रोड्यूस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में सिर्फ ‘टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’ नहीं, रिलीज होंगी कुल 9 फिल्में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।