the kerala story 2 release on hold after kerala high court watch it before release questions Censor board केरल हाईकोर्ट ने फिलहाल रोकी द केरल स्टोरी 2 की रिलीज, कहा- सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया दिमाग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

केरल हाईकोर्ट ने फिलहाल रोकी द केरल स्टोरी 2 की रिलीज, कहा- सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया दिमाग

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज के एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने अंतरिम स्टे लगा दिया है। कोर्ट ने सीबीएफसी पर सवाल उठाए हैं साथ ही निर्देश दिए हैं कि सेंसर बोर्ड आपत्तियों को देखते हुए 2 हफ्ते में फैसला ले।

Thu, 26 Feb 2026 02:48 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
केरल हाईकोर्ट ने फिलहाल रोकी द केरल स्टोरी 2 की रिलीज, कहा- सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाया दिमाग

द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेशन के समय दिमाग नहीं लगाया। बता दें कि एक बायोलॉजिस्ट ने कोर्ट में फिल्म को बैन करने की याचिका दी थी। कोर्ट ने कहा था कि रिलीज के पहले फिल्म देखकर तय किया जाएगा। 27 फरवरी को मूवी रिलीज होनी थी। कोर्ट ने सीबीएफसी को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता की आपत्तियों पर गौर करे और इस मामले पर दो हफ्ते के अंदर ले। कोर्ट का कहना है कि जब तक इस केस की जिरह पूरी नहीं होती, फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए।

केरल के शख्स ने दी थी याचिका

बता दें कि केरल के 26 साल के बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नांबूदीरी ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दी थी। उनका कहना था कि फिल्म में केरल को बदनाम करने की साजिश की गई है। उन्होंने सीबीएफसी के U/A सर्टिफिकेशन को भी चुनौती दी थी। श्रीदेव का कहना था कि बोर्ड ने ठीक से मूल्यांकन नहीं किया है। इसके बाद कोर्ट ने रिलीज के पहले फिल्म देखने का फैसला लिया था। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी थी इससे पहले कोर्ट ने इसकी रिलीज अंतरिम रोक लगा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल स्टोरी 2 के मेकर्स मूवी रिलीज से पहले स्क्रीनिंग नहीं चाहते: केरल हाई कोर्ट

ट्रेलर आने के बाद से चल रहा बवाल

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर आउट होने के बाद से ही इस पर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। कई लोगों का आरोप है कि मूवी में एक समुदाय विशेष की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं केरल के लोगों की शिकायत है कि उनके राज्य का नाम बदनाम किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द केरल स्टोरी में सीबीएफसी ने लगाए16 कट्स, रेप और किस 50 प्रतिशत हुए कम



सीबीएफसी ने सुझाए थे ये कट्स

केरल स्टोरी 2 का रन टाइम 131 मिनट 24 सेकंड था। सेंसर बोर्ड ने इसमें 16 बदलाव बताए थे। फिल्म को U/A और 16+ सर्टिफिकेशन दिया गया था। बोर्ड ने मेकर्स को इसमें महिला को थप्पड़ मारने, रेप, लिप लॉक जैसे सीन्स कट करने के आदेश दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल स्टोरी 2 विवाद के बाद केरल हाईकोर्ट ने लिया खुद फिल्म देखने का फैसला

क्या दिखाया है ट्रेलर में

द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की कहानी दिखाई गई है। मेकर्स ने कैप्शन में दावा किया है कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदु लड़कियों को बरगलाकर उनसे शादी करते हैं। इसके बाद उनका मानसिक और शारीरिक शोषण होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।