Swara Bhasker reacts to Taliban Legalising Domestic Violence calls it unbelievable ‘महिलाओं को मारने की खुली छूट’, तालिबान के नए कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘महिलाओं को मारने की खुली छूट’, तालिबान के नए कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर

तालीबान द्वारा लाए गए नए कानून में मर्दों को महिलाओं को मारने की छूट दी गई है। दुनियाभर में इस नए कानून की चर्चा हो रही है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस कानून को लेकर अपनी राय सामने रखी है। 

Fri, 20 Feb 2026 07:19 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
‘महिलाओं को मारने की खुली छूट’, तालिबान के नए कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर

दुनियाभर में अफगानिस्तान में तालीबान शासन द्वारा लाए गए नए कानूनों की चर्चा हो रही है। इस नए कानून के तहत महिलाओं के संग मारपीट करने की छूट दी गई है। इस तालिबानी कानून की हो रही चर्चा के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने तालीबान को मॉन्स्टर बताया है। उन्होंने इस कानून को अविश्वसनीय बताया है। स्वरा भास्कर ने तालिबान को मानव जाति के सबसे बुरे नमूनों में से एक बताया है।

तालिबान के नए कानून पर क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- बेहद अविश्वसनीय! सच में, तालिबान मानव जाति के सबसे बुरे नमूनों में से एक है। निर्दयी और क्रूर, बिलकुल राक्षस।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोग मुझे काफी कॉन्ट्रोवर्शियल समझते हैं, स्वरा बोलीं- मैंने ज्यादा बोलने…

तालिबान के किस कानून की हो रही चर्चा

बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान शासन एक ऐसा कानून लेकर आया है जिसमें महिलाओं को गुलाम के बराबर मानने का प्रावधान है। तालिबान की दंड संहिता में पति ने पत्नी को मारने की छूट दी है। बस महिला की हड्डी न टूटे और उसके शरीर पर कोई खुला घाव न हो। इतना ही नहीं, घरेलू हिंसा साबित करने पर भी पति को अधिकतम 15 दिन की सचा हो सकती है।

स्वरा भास्कर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर

तालिबान की ओर से नई दंड संहिता लागू की गई है। ये करीब 90 पेजों का दस्तावेज है। इस दस्तावेज पर तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के हस्ताक्षर हैं और इसे जल्द ही अदालतों में वितरित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वरा भास्कर की क्रश हैं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, बोलीं- मेरे पति के…

साल 2023 में हुई थी फहाद और स्वरा की शादी

स्वरा भास्कर की बात करें तो स्वार लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, पिछले साल स्वरा भास्कर कलर्स के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। स्वरा शो में अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आई थीं। फहाद और स्वरा की शादी साल 2023 में हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।