Swara Bhasker Calls Akhilesh Yadav Wife Dimple Yadav Her Crush स्वरा भास्कर की क्रश हैं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, बोलीं- मेरे पति फाहद के..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

स्वरा भास्कर की क्रश हैं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, बोलीं- मेरे पति फाहद के...

स्वरा भास्कर कई बार अपने स्टेटमेंट्स को लेकर मुश्किल में फंस जाती हैं। अब स्वरा ने नया स्टेटमेंट दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उनकी क्रश हैं।

Wed, 20 Aug 2025 05:25 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
स्वरा भास्कर की क्रश हैं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, बोलीं- मेरे पति फाहद के...

स्वरा भास्कर अपने स्टेटमेंट्स को लेकर कई बार चर्चा में रहती हैं। कई बार वह इस वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन वह अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। अब स्वरा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर एक कमेंट किया है। उन्होंने डिंपल को अपना क्रश बताया है। इसके अलावा उन्होंने बायसेक्सुअल को लेकर भी एक कमेंट किया है।

क्या बोलीं स्वरा

स्वरा बोलती हैं, 'अगर लोगों को उनकी इच्छा के हिसाब से जीने दिया जाए तो सभी बायसेक्सुअल होंगे। लड़का-लड़की के रिश्तों का विचार हम पर हजारों सालों से थोपा गया है।'

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि विषमलैंगिकता(हेट्रोसेक्सुअलिटी) को सामान्य नियम केवल इसलिए बनाया गया क्योंकि इससे ह्यूमन रेस कंटीन्यू होती है। स्वरा ने जब यह कहा तो उनके पति फाहद अहमद भी वहीं थे।

डिंपल यादव हैं स्वरा की क्रश

इसी इंटरव्यू के दौरान स्वरा से जब उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने डिंपल यादव का नाम लिया जो अखिलोश यादव की पत्नी हैं। स्वरा ने यह भी कहा कि इस खुलासे से उत्तर प्रदेश में उनके पति के राजनीतिक करियर पर असर पड़ सकता है।

अब स्वरा के इस स्टेटमेंट के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई उनपर गुस्सा भी कर रहा है। एक ने लिखा कि आप क्या कह रही हो, आपका पता भी है? वहीं एक ने लिखा कि स्वरा का पूरा ब्रेनवॉश कर दिया गया है।

प्रोफेशनल लाइफ

स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन हाल ही में वह शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आई हैं जिसमें उनके पति भी साथ हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।