Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 mohanlal jeethu joseph film Thursday Earring Amid Karuppu Raja Shivaji Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, गुरुवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, गुरुवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3' ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही 'दृश्यम 3' अच्छा कमाई कर रही है। ऐसे में वीकेंड में इस फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं। हालांकि, वीकडेज में थोड़ी हल्की नजर आई। तो चलिए जानते हैं 'दृश्यम 3' ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।

Fri, 29 May 2026 09:14 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, गुरुवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी सस्पेंस और थ्रिल फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने हर किसी को अपने काम से इंप्रेस किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3' ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। डे वन से ही 'दृश्यम 3' अच्छा कमाई कर रही है। ऐसे में वीकेंड में इस फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं। हालांकि, वीकडेज में थोड़ी हल्की नजर आई। तो चलिए जानते हैं 'दृश्यम 3' ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।

गुरुवार को भी 'दृश्यम 3' ने शानदार कमाई

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिला है, इसके बावजूद ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'दृश्यम 3' का अबतक का कलेक्शन भारत में 81.80 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐश्वर्या-विजय को पछाड़ ये चाइल्ड एक्टर बना इंडिया का मोस्ट पॉप्युलर स्टार

डे वाइज देखें 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

डे 115.85 करोड़ रुपये
डे 211.05 करोड़ रुपये
डे 313.70 करोड़ रुपये
डे 413.85 करोड़ रुपये
डे 57.70 करोड़ रुपये
डे 66.50 करोड़ रुपये
डे 76.65 करोड़ रुपये
डे 86.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन81.80 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में, ये मूवी है नंबर-1 पर

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'दृश्यम 3' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और सूर्या की 'करुप्पू' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज हुई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'दृश्यम 3' शानदार कमाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा'-'क्योंकि…' का खेल खत्म, नंबर-1 की गद्दी पर बैठा ये शो, पलट दी TRP लिस्ट

फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।