Border 2 Teaser: ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए?’ रोंगटे खड़े कर देगा सनी देओल की आवाज में ये डायलॉग
सनी देओल, वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इस टीज़र को देखने और सनी देओल की आवाज में डायलॉग सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

1997 में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। कई हफ्तों थिएटर पर चलने वाली इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी। अब सनी देओल वैसा ही जादू बॉर्डर 2 से भी करने को तैयार हैं। डेढ़ साल पहले बॉर्डर 2 का एलान हुआ था और अब ये फिल्म बनकर तैयार है। आज फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस बस थिएटर में रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस टीज़र में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ देश के तीनों सीना थल, वायु और नौसेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं।
दमदार है टीज़र
मिनट भर के इस टीज़र की शुरुआत सनी देओल की बुलंद आवाज से होती है। वीडियो में तीनों एक्टर वरुण धवन, दिलजीत और अहान को दुश्मनों से लड़ते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में सनी देओल अपने जवानों को जंग लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुनाई देते हैं। साथ ही उनका एक नया डायलॉग है जो अब वायरल होने वाला है। टीज़र में सनी देओल अपनी दमदार आवाज में कहते हैं, ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए?’ इसके जवाब में जवान कहते हैं, ‘यहां तक’। ये डायलॉग सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक अन्य सीन में उन्हें ओरिजिनल फिल्म बॉर्डर की तरह हाथ में तोप लिए एक्शन करते भी देखा जा सकता है।
रिलीज़ डेट
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 का ये टीज़र ऑडियंस को पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इसे बेस्ट बताता है, खासकर जब सनी देओल की आवाज गूंजती है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसी एक्ट्रेसेज भी हैं ये दमदार टीज़र देखने के बाद अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। ओरिजिनल फिल्म बॉर्डर बनाने वाले जेपी दत्ता इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन