सनी देओल की इस फिल्म को पाकिस्तान में किया था रीमेक, धर्मेंद्र ने लगाया था पैसा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ में भी बनी मूवी
सनी देओल ने अपने करियर में एक खास फिल्म की थी जिसने ऑडियंस पर छाप छोड़ी। इस फिल्म की कहानी इतनी पसंद की गई थी की तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा के बाद इसे पाकिस्तान वालों ने भी पंजाबी और उर्दू में बनाया।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन फिल्मों को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। भारी भरकम आवाज के साथ जब डायलॉग सुनाई देता है तो ऑडियंस तालियों के साथ सीटियां भी बजानी शुरू कर देती है। 1990 में एक ऐसी ही फिल्म आई थी घायल। इस फिल्म की कहानी राजकुमार संतोषी ने लिखी और डायरेक्ट की थी। हीरोइन थीं मीनाक्षी शेषाद्री। फिल्म में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखकर सीटियां जरूर बजी होगी। सनी देओल ने अपनी इस फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं सनी देओल की इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इसे चार भाषाओं में बनाया गया था।
चार भाषाओं में बनाई गई सनी देओल की घायल
सनी देओल की फिल्म घायल की कहानी ऑडियंस को पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई के किरदार में राज बब्बर थे, भाभी बनी थीं मौसमी चटर्जी। खुद धर्मेंद्र ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करते हुए ढाई करोड़ का बजट खर्च किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ कमाए। ये उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। फिल्म की कहानी का असर कुछ ऐसा हुआ कि 1992 में इस तमिल भाषा में भारथन नाम से बनाया गया। इस फिल्म में विजयाकांत ने लेड रोल निभाया था। भानुप्रिया भी लीड रोल में थीं। 1998 में तेलुगू भाषा में रीमेक किया गया। इसके तेलुगू वर्जन का नाम था गामयम। इस फिल्म में ब्रह्मानंदम, चंद्रकांत और कोटा श्रीनिवास राव ने लीड रोल निभाया था। 1999 में कन्नड़ में विश्वा नाम की फिल्म बनाई गई। इस फिल्म में शिवा राजकुमार, अनंत नाग, सुचित्रा कृष्णमूर्ति लीड रोल में थी।

घायल का बना पाकिस्तानी रीमेक
खास बात ये है कि सनी देओल की फिल्म घायल का असर पाकिस्तान में भी दिखा था। 1991 में एक पाकिस्तानी पंजाबी फिल्म मर्द आई थी। इस फिल्म में पंजाबी और उर्दू भाषा बोली गई। ये फिल्म सनी देओल की घायल की रीमेक थी। पाकिस्तान में भी सनी देओल की फिल्मों का क्रेज था।
घायल की कहानी
बता दें, फिल्म घायल की कहानी सनी देओल के किरदार अजय मेहरा के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी में आगे अजय के बड़े भाई अशोक कहीं गायब हो जाता है। जब अजय अपने भाई की तलाश करता है तो वो बलवंत राय तक पहुंचता है।बलवंत राय एक विलेन है है जिसका किरदार अमरीश पुरी ने निभाया है। फिल्म की कहानी ने खूब प्रभावित किया था। इस फिल्म के लिए सनी देओल ने स्पेशल मेंशन नेशनल अवॉर्ड जीता था। आज भी ये फिल्म एक्टर के फैंस के लिए खास है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन