Suniel Shetty says Wants IND Vs PAK Match To Go Ahead In Colombo Said India-Pakistan Rivalry Is Beautiful 'मैं चाहूंगा कि...'ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाक मैच पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्टर, वायरल हुआ स्टेटमेंट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मैं चाहूंगा कि...'ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाक मैच पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्टर, वायरल हुआ स्टेटमेंट

सुनील एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। सुनील ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से बायकॉट पर रिएक्ट किया है। उनका ये स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sat, 7 Feb 2026 07:23 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'मैं चाहूंगा कि...'ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाक मैच पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्टर, वायरल हुआ स्टेटमेंट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर सुनील काफी एक्साइटेड होने के साथ ही इमोशनल भी हुए। क्योंकि सुनील खुद 'बॉर्डर' का हिस्सा रहे थे। ऐसे में अब सुनील एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। सुनील ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से बायकॉट पर रिएक्ट किया है। उनका ये स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IND vs PAK मैच पर बैन लगने पर बोले सुनील

दरअसल, इन दिनों अपकमिंग ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से बायकॉट की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले बहुप्रतीक्षित IND vs PAK मैच पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अब मुंबई में एक इवेंट के दौरान ANI से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ खेले। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज की तरह ही एक खूबसूरत राइवलरी है।' गौरतलब है कि पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया, जब पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान टीम बिना कोई कारण बताए भारत के खिलाफ मैच में "मैदान पर नहीं उतरेगी"।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रांत ने बताया क्यों खाली छोड़ा बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट पर धर्म वाला कॉलम

आदित्य धर की इस फिल्म में काम करने वाले थे सुनील

बता दें कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में लहरें रेट्रो को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब उन्होंने 'धुरंधर' पर बात की तभी सुनील ने खुलासा किया कि वो आदित्य धर की एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे। इस फिल्म का नाम 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' था। सुनील इस मूवी के काम करने वाले थे। हालांकि, फिर कुछ कारणों से फिल्म बंद पड़ गई। इस मूवी में सुनील के साथ एक्टर विकी कौशल भी लीड रोल में थे। सुनील ने बताया कि बजट और मार्केट बिहेवियर के चलते, आदित्य धर ने इसे बंद किया। इसके साथ ही सुनील ने 'धुरंधर' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ' जब मैंने 'धुरंधर' देखी, तो मैंने कहा, 'काश मैं इसका हिस्सा होता।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।