Suniel Shetty admits he wanted to be part of Dhurandhar And He Was Part of aditya dhar the immortal ashwatthama Film 'धुरंधर' देख सुनील शेट्टी को हुआ अफसोस, आदित्य धर की वजह से हाथ से निकली ये बड़ी फिल्म, विकी कौशल भी थे उसका हिस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' देख सुनील शेट्टी को हुआ अफसोस, आदित्य धर की वजह से हाथ से निकली ये बड़ी फिल्म, विकी कौशल भी थे उसका हिस्सा

 जल्द ही 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने आदित्य धर की एक फिल्म का हिस्सा न बन पाने को लेकर निराशा जताई, जिसमें वो काम करने वाले थे।

Fri, 6 Feb 2026 03:58 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' देख सुनील शेट्टी को हुआ अफसोस, आदित्य धर की वजह से हाथ से निकली ये बड़ी फिल्म, विकी कौशल भी थे उसका हिस्सा

आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आदित्य की इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को ऐसा हिलाया कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तक ब्रेक हो गए हैं। थिएटर रिलीज के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आ गई और काफी धमाल मचा रही है। जल्द ही 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने आदित्य धर की एक फिल्म का हिस्सा न बन पाने को लेकर निराशा जताई, जिसमें वो काम करने वाले थे। ये फिल्म रिलीज ही नहीं हुई। आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म?

ये थी वो फिल्म जिसमें काम करने वाले थे सुनील

सुनील शेट्टी ने हाल ही में लहरें रेट्रो को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब उन्होंने 'धुरंधर' पर बात की तभी सुनील ने खुलासा किया कि वो आदित्य धर की एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे। इस फिल्म का नाम 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' था। सुनील इस मूवी के काम करने वाले थे। हालांकि, फिर कुछ कारणों से फिल्म बंद पड़ गई। इस मूवी में सुनील के साथ एक्टर विकी कौशल भी लीड रोल में थे। सुनील ने बताया कि बजट और मार्केट बिहेवियर के चलते, आदित्य धर ने इसे बंद किया। इसके साथ ही सुनील ने 'धुरंधर' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ' जब मैंने 'धुरंधर' देखी, तो मैंने कहा, 'काश मैं इसका हिस्सा होता।'

'धुरंधर' रणवीर, अक्षय से बेहतर परफॉर्मर हैं

इसी इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह अक्षय खन्ना के बजाय रणवीर सिंह को बेहतर परफॉर्मर मानेंगे। उन्होंने कहा, 'सबको लगा कि अक्षय खन्ना बहुत अच्छे थे, लेकिन मुझे लगा कि आदित्य धर और रणवीर सिंह उनसे भी बेहतर थे।' एक्टर ने आगे बताया कि दर्शकों ने अक्षय खन्ना के किरदार को बहुत ज्यादा महान तरीके से देखा क्योंकि उसमें बैकग्राउंड म्यूजिक था, और इसलिए सब कुछ उनके फेवर में रहा। शेट्टी ने आगे कहा, 'दूसरी तरफ, रणवीर के पास ऐसा कुछ नहीं था, फिर भी वह चमकते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' के मेकर्स का बड़ा धमाल, सलमान-विकी के बाद इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री!

आदित्य ने लोगों की 'नब्ज' को समझा

फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि ऐसे समय में जब दर्शकों का अटेंशन स्पैन कम है, आदित्य ने उनकी 'नब्ज' को समझा और 3 घंटे 40 मिनट की फिल्म बनाई। उन्होंने आगे कहा कि डायरेक्टर जानते थे कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में लंबे समय तक बैठने की क्षमता है, क्योंकि उन्हें वॉचिंग टाइम की आदत हो गई है। सुनील शेट्टी ने कहा, 'तो उन्होंने (आदित्य) असल में कहा, 'अगर आप वेब सीरीज देख रहे हैं, तो उसे बड़े पर्दे पर देखें। मैं आपको बेहतर अनुभव दूंगा। लेकिन यह एक डायरेक्टर का विश्वास है। और जिस तरह से वह सोचते हैं, वह शानदार है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।