Dhurandhar 2 Will Yami Gautam Have Cameo In Aditya Dhar Movie After Vicky Kaushal Salman Khan 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने किया बड़ा धमाल, रणवीर सिंह की फिल्म में इस हसीना की हुई एंट्री, प्ले करेगी कैमियो रोल?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' के मेकर्स ने किया बड़ा धमाल, रणवीर सिंह की फिल्म में इस हसीना की हुई एंट्री, प्ले करेगी कैमियो रोल?

बीते दिनों आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस अहम भूमिका निभाती नजर आएगी।

Fri, 6 Feb 2026 02:46 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' के मेकर्स ने किया बड़ा धमाल, रणवीर सिंह की फिल्म में इस हसीना की हुई एंट्री, प्ले करेगी कैमियो रोल?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस तक को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म में रणवीर की ही नहीं बल्कि रहमान डकैत का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की भी कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। ऐसे में बीते दिनों आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस अहम भूमिका निभाती नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो?

ये एक्ट्रेस नजर आएगी 'धुरंधर 2' में

दरअसल, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यामी इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। यही नहीं 'धुरंधर द रिवेंज' में कई सारे कैमियो को लेकर बज बना हुआ है। बता दें कि मूवी में यामी के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इतना ही नहीं अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार की फ्लैशबैक स्टोरी भी आपको धुरंधर द रिवेंज में देखने को मिलेगी।

सरप्राइज एंट्री की उम्मीद

न्यूज 18 की खरब के अनुसार, एक्ट्रेस यामी गौतम को हाल ही में इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए देखा गया और उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया कि दर्शक कुछ सरप्राइज एंट्री की उम्मीद कर सकते हैं जो कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्प बनाएगी। साथ ही ये सुनने में आ रहो है कि उन्होंने फिल्म के शूटिंग भी पूरी कर ली है। अगर यामी की एंट्री इस फिल्म में होने जा रही है तो यकीन उनका रोल बेहद दमदार होगा। ऐसे में अब फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'उसके अंदर कुछ टूटा...' अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर बोले लकी अली

इन दो सुपरस्टार्स की एंट्री को लेकर भी बना बज

'धुरंधर द रिवेंज' में कैमियो को लेकर यामी गौतम ही नहीं, बल्कि विकी कौशल और सलमान खान का नाम भी सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिन्हें देखकर यह कयास लगाए जाने लगे कि सलमान 'धुरंधर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि तस्वीरें मॉर्फ्ड या AI-जेनरेटेड हो सकती हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि सलमान फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। अभी तक न तो एक्टर और न ही फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों की पुष्टि की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान धुरंधर 2 में 'बड़े साहब' का रोल निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने सीक्वल को ओरिजिनल फिल्म से बड़ा बनाने के लिए उन्हें फिल्म में लेने का प्लान बनाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।