एसएस राजामौली ने रणवीर के इस सीन को बताया एक्टिंग की मास्टर क्लास, की डायरेक्टर की तारीफ
बाहुबली और RRR जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। रणवीर के एक सीन को बताया एक्टिंग की मास्टर क्लास। आर माधवन के बारे में लिखी ये बात।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री आगे आई है। विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू के बाद अब डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म को शानदार बताया। एक्टर्स और डायरेक्शन की तारीफ करते हुए अपने एक पसंदीदा सीन की बात कही है। राजामौली खुद एक शानदार डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाने वाली बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राजामौली ने धुरंधर 2 देखने के बाद फिल्म की तारीफ में ये बातें कहीं हैं।
आदित्य धर की फिर हुई तारीफ
एसएस राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे धुरंधर पसंद आई थी। लेकिन द रिवेंज ने ओरिजिनल की स्केल और आत्मा को पार कर दिया है। फिल्म की राइटिंग, कास्टिंग, टेक्निकल एक्जेक्यूशन, म्यूजिक, वर्ल्ड डिज़ाइन और डायरेक्शन सब शानदार है। आगे राजामौली ने लिखा फिल्म की राइटिंग ही ट्विस्ट और इमोशन को पैदा कर रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ की और रणवीर सिंह के एक खास सीन की तारीफ की। उनकी एक्टिंग को खास बताया।
राजामौली का फेवरेट सीन?
आगे राजामौली ने एक सीन का ज़िक्र किया जिसमें रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रांगी अपनी बहन को बुरी हालत में पाता है। इस सीन में रणवीर के चेहरे के भाव, बॉडी लैंग्वेज किसी को भी रोने पर मजबूर कर देती है। इसी सीन को राजामौली ने खास बताया।रणवीर की एक्टिंग को मास्टर क्लास बताया। आर माधवन के काम की भी सराहना की। राजामौली ने इस शानदार फिल्म के लिए धुरंधर 2 की पूरी टीम को बधाई दी है।

अब तक की कुल कमाई
धुरंधर 2 रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने पेड प्रीमियर में 43 करोड़ कमाए थे। ओपनिंग पर धमाका करते हुए कलेक्शन 102.55 करोड़ तक पहुंच गया था। दूसरे दिन शुक्रवार को 80.72 और आज शनिवार को सुबह 11 बजे तक इस फिल्म में 20.72 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 246.99 तक पहुंच गया है।
वीकेंड होगा धमाका
बता दें, धुरंधर 2 का पहला वीकेंड धमाकेदार होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दोनों दिन 100-100 करोड़ पार की कमाई कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ के नजदीक पहुंच जाएगी। फिल्म को ऑडियंस की तरफ से जो रिव्यू मिला है उससे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा समय तक टिकी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन