बजट 1 करोड़ और कमाई 11 करोड़, Oscar तक पहुंची थी ये साउथ थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग 8.4
Good South Thriller Film: नेटफ्लिक्स पर साउथ की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 से ज्यादा है। आइए आपको इस फिल्म की कहानी और इसके प्लॉट के बारे में बताते हैं।

अगर आप क्राइम थ्रिलर और सच्ची घटनाओं पर आधारित सिनेमा के शौकीन हैं, तो आपने साउथ की कई बेहतरीन फिल्में देखी होंगी। लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस को हिला दिया, बल्कि ऑस्कर तक पहुंचने में सफल हुई थी। हम बात कर रहे हैं साल 2015 में आई धनुष की तमिल फिल्म 'विसारणई' (Visaranai) की, जिसे आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार फिल्मों में गिना जाता है।
क्या है ‘विसारणई’ की कहानी?
'विसारणई' की कहानी एम. चंद्रकुमार की बुक 'लॉक अप' पर आधारित है। फिल्म की कहानी चार प्रवासी मजदूरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पुलिस एक ऐसे जुर्म के लिए गिरफ्तार कर लेती है, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं था। फिल्म के पहले पार्ट में इन बेगुनाह लोगों पर होने वाले पुलिस टॉर्चर को दिखाया जाता है। वहीं दूसरे पार्ट में पुलिस और राजनेताओं के गंदे खेल पर फोकस किया जाता है।
IMDb रेटिंग और अवॉर्ड्स
इस फिल्म का इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने हाथों-हाथ लिया।
रेटिंग: फिल्म को IMDb पर 8.4/10 और रोटन टोमैटोज पर 100% रेटिंग मिली है।
ऑस्कर की एंट्री: 'विसारणई' को 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। हालांकि, फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हुई।
नेशनल अवॉर्ड्स: फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (समुथिरकानी) और सर्वश्रेष्ठ संपादन (एडिटिंग) का अवॉर्ड जीता था।
फिल्म में धनुष का क्या रोल था?
इस फिल्म काे वेत्रिमारन ने डायरेक्ट किया है। वहीं प्रोड्यूस धनुष ने किया था। इसमें दिनेश, आनंदि, समुथिरकानी, किशोर और मुदगदोस ने लीड रोल प्ले किया है।
सार
फिल्म का नाम: विसारणई
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
आईएमडीबी रेटिंग: 8.4
स्टार कास्ट: दिनेश, आनंदि, समुथिरकानी, किशोर और मुदगदोस
जॉनर: क्राइम थ्रिलर
हिंदी में कहां है फिल्म?
आप नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 'Interrogation' के नाम से है, लेकिन हिंदी में नहीं है। आप इसे हिंदी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन