Singer Jaspinder Narula reveals Mona Shourie Kapoor Learned About Sridevi Boney Kapoor During Judaai Song Recording 'मैं सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी', श्रीदेवी-बोनी कपूर की जुदाई गाने के दौरान टूट रहा था मोना का घर, सिंगर का शॉकिंग दावा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मैं सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी', श्रीदेवी-बोनी कपूर की जुदाई गाने के दौरान टूट रहा था मोना का घर, सिंगर का शॉकिंग दावा

फैमिली ड्रामा 'जुदाई' राज कंवर द्वारा निर्देशित है। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। इसकी कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस मूवी का एक गाना 'मुझे एक पल चैन ना आए' काफी हिट रहा। इसे जसपिंदर नरूला ने गाया था।

Fri, 8 May 2026 07:54 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'मैं सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी', श्रीदेवी-बोनी कपूर की जुदाई गाने के दौरान टूट रहा था मोना का घर, सिंगर का शॉकिंग दावा

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' साल 1997 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस दौर की शानदार फिल्मों में शामिल है। फैमिली ड्रामा 'जुदाई' राज कंवर द्वारा निर्देशित है। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। इसकी कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस मूवी का एक गाना 'मुझे एक पल चैन ना आए' काफी हिट रहा। इसे जसपिंदर नरूला ने गाया था। एक तरफ जहां उन दिनों श्रीदेवी फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर संग इश्क में थीं, वहीं मेकर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर रो रही थीं। सिंगर जसपिंदर ने अपने हालिया इंटरव्यू में उस दिनों को याद किया।

सिंगर ने सुनाया 'जुदाई' से जुड़ा किस्सा

सिंगर जसपिंदर नरूला ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि बोनी कपूर की पत्नी मोना उनकी मोना शौरी कपूर से गहरी दोस्ती हो गई थी। ऐसे में मोना ने उनसे अपने उस दर्द का जिक्र किया था। जसपिंदर ने बताया, 'उन्होंने मुझे बताया कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जा रहा है। उन्होंने फिल्म की स्थिति समझाई - कैसे वह पैसे लेकर अनिल कपूर की दोबारा शादी करवा देती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐश्वर्या राय की वो को-स्टार जिसने टीवी पर निभाया आईकॉनिक रोल, छोड़ दी एक्टिंग

कान की गंभीर समस्या होने के बावजूद रिकॉर्ड किया गाना

जसपिंदर ने यह भी बताया कि उस समय कान की गंभीर समस्या से जूझने के बावजूद उन्होंने यह गाना रिकॉर्ड किया था। हालांकि, सालों बाद, जब जसपिंदर नरूला, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां मोना शौरी कपूर के करीब आ गई, तो इस गाने का उनके लिए एक बहुत गहरा और इमोशनली अटैवमेंट हो गया। उनकी बातचीत में से एक को याद करते हुए, सिंगर ने बताया कि मोना ने एक बार उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की थी जिससे वह उस समय गुजर रही थीं जब यह गाना रिकॉर्ड हो रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया हैरान, 60 की उम्र में चेहरे पर दिखी जॉलाइन

सीढ़ियों पर बैठी रो रही थी मोना

जसपिंदर ने आगे कहा, "मैं मोना कपूर के बहुत करीब थी। बाद में, उन्होंने मुझे बताया कि जब मैं गाना रिकॉर्ड कर रही थी, तब असल में क्या हो रहा था। किसी का घर बन रहा था, तो किसी का घर टूट रहा था। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम अंदर गा रही थी, और मैं बाहर रो रही थी; जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मैं सुपर साउंड (स्टूडियो) की सीढ़ियों पर बैठी रो रही थी।' यह लगभग वही समय था जब उन्हें इस सब के बारे में पता चला था। यही बात उन्होंने मुझसे शेयर की थी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड का पहला एक्टर, जिसने पर्दे पर किया आइटम सॉन्ग, नहीं ली फीस!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।