1/10बॉलीवुड फिल्मों में छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। टीवी के कई कलाकार तो मेन लीड स्टार्स पर भी भारी पड़ें।

एक ऐसी ही कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन संग फिल्म में काम किया। आज ये एक्ट्रेस टीवी जगह की आइकॉनिक एक्ट्रेस बन गई हैं।

अब आप सोच रहे होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। तो बता दें कि हम टीवी के फेमस सिट कॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की दयाबेन यानी दिशा वकानी की बात कर रहे हैं।

दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जान रही हैं। शो शुरू होने के साथ ही दिशा इस शो का हिस्सा रहीं। साल 2008 में शुरू हुए इस शो के साथ दिशा 9 सालों तक जुड़ी रहीं।

हालांकि, पिछले करीब 8-9 साल से दिशा इस शो से गायब हैं। दरअसल, बच्चा होने की वजह से दिशा ने इस शो को छोड़ा था।

मेकर्स लगातार दिशा को शो पर लाने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। वहीं, कई बार उनके 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आने की खबरें भी सामने आईं, लेकिन वो सभी महज अफवाहें थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये चार्ज करती थीं।

बता दें कि दिशा ने ऐश्वर्या राय संग साल 2008 में आयी फिल्म 'जोधा अकबर' में काम किया है। ये एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें मुगल बादशाह अकबर और उनकी राजपूत राजकुमारी जोधा की लव स्टोरी पर दिखाई गई थी।

मूवी में, ऐश्वर्या राय ने जोधा का रोल किया था, जबकि ऋतिक रोशन अकबर के रोल में दिखे थे। दिशा वकानी भी आशुतोष गोवारिकर की फिल्म का हिस्सा थीं। उन्होंने जोधा की साथी माधवी का रोल किया था, जो राजकुमारी के अकबर से शादी करने के बाद उनके साथ मुगलों के राज्य में चली गई थी।

जोधा अकबर से दिशा वकानी की एक तस्वीर भी ऑनलाइन खूब मिल रही है। इसमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ फूट-फूट कर रोती हुई दिख रही हैं। दोनों लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में दिख रही हैं और दिशा ऐश्वर्या के कंधे पर सिर रखे हुए हैं।

जोधा अकबर के अलावा, दिशा वकानी देवदास (2002) और मंगल पांडे: द राइजिंग (2005) जैसी कई दूसरी फिल्मों का भी हिस्सा थीं। बता दें कि फिलहाल दिशा वकानी ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। वो अपना पूरा वक्त अपनी फैमिली और बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं।
