संजीव कुमार की डेथ के दिन उन्हीं के घर मौजूद था ये एक्टर, मृत शरीर को देखा था सबसे पहले
बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि जब एक्टर ने दम तोड़ा तो इंडस्ट्री का ये पॉपुलर एक्टर उनके घर में मौजूद था। इसी एक्टर ने सबसे पहले उन्हें मृत देखकर डॉक्टर को बुलाया था।

बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में और किरदार दिए। इंडस्ट्री में उन्हें एक शानदार एक्टर के साथ बेहतरीन इंसान माना जाता था। लेकिन सिर्फ 47 की उम्र में एक्टर ने दुनिया छोड़ दी।ऐसा कहा जाता है कि संजीव कुमार उर्फ हरी भाई पहले से जानते थे कि उनकी उम्र लंबी नहीं है। इसलिए उन्होंने शादी नहीं की थी। वहीं कुछ ने कहा कि एक्टर को शराब पीने और बिना किसी नियम के खाने पीने की आदत थी। एक्टर का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। हैरानी वाली बात ये है कि उस समय इंडस्ट्री का ये टॉप एक्टर उनके पास घर में मौजूद था।
ये एक्टर था मौजूद
बॉलीवुड एक्टर सचिन पिलगांवकर, संजीव कुमार के करीबी दोस्तों में से एक थे। जब संजीव कुमार का निधन हुआ तो सचिन वो पहले शख्स थे जिन्होंने उन्हें कमरे में मृत देखा था। इस बारे में सचिन ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मैं उनके घर पहुंचा तो मुझे बताया कि वो अभी बेडरूम में हैं। आधा घंटा हो गया। मुझे पता चला तबीयत भी ठीक नहीं है। उनके सेक्रेटरी जमनादास डॉक्टर ल लेने गए हैं। डॉक्टर गांधी भी आ गए। लेकिन संजीव कुमार अपने कमरे से बाहर नहीं आए। फिर मैंने सोचा मैं जाकर देखता हूं। अगर वो कपड़े बदल रहे होंगे तो मैं सॉरी बोलकर आ जाऊंगा। मैं गया तो नीचे उनके पैर नजर आए। मैं चिल्लाया, डॉक्टर आए और बोले कि इनकी डेथ तो बहुत पहले हो चुकी है।
भाइयों का हुआ निधन
बता दें, संजीव कुमार की डेथ से कुछ समय पहले उनके छोटे भाई का निधन हुआ था। वहीं उनके निधन के 6 महीने बाद उनके बड़े भाई भी दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार के निधन से इंडस्ट्री में सभी हैरान थे। राजेश खन्ना समेत कई एक्टर्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन