Sholay The Final Cut Box Office Collection Day 1 Amitabh Dharmendra Movie Failed to Impress Sholay Box Office Day 1: नहीं चला जय-वीरू का पुराना जादू, पहले दिन बस इतना रहा कुल कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Sholay Box Office Day 1: नहीं चला जय-वीरू का पुराना जादू, पहले दिन बस इतना रहा कुल कलेक्शन

Sholay The Final Cut Box Office Collection Day: अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म शोले बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन फिल्म की कमाई महज 30 लाख रुपये रही।

Sat, 13 Dec 2025 10:06 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Sholay Box Office Day 1: नहीं चला जय-वीरू का पुराना जादू, पहले दिन बस इतना रहा कुल कलेक्शन

Sholay The Final Cut Day 1 Collection: साल 1975 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'शोले' जब 50 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ऐसा लगा कि किसी ने इसे खास तवज्जो ही नहीं दी। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प बनाया गया था और इसे लेकर सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक बज भी था, लेकिन पहले दिन फिल्म ने महज 30 लाख रुपये कमाए हैं, जो कि काफी शॉकिंग है।

उम्मीद के विपरीत रही कमाई

IMDb पर 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने का चांस तो वैसे भी नहीं था, लेकिन माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर लेगी। लेकिन जब यह रिलीज हुई तो मामला बिलकुल उलटा पड़ता नजर आया। पहले दिन फिल्म एक करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना ने कभी क्यों नहीं की शादी? बताई थी ऐसी वजह कि सोच में पड़ जाएंगे

क्या धुरंधर की भेंट चढ़ गई शोले?

माना यह भी जा रहा है कि रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म शोले इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही 'धुरंधर' को लेकर बने जरबदस्त बज की भेंट चढ़ गई है। रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले ही हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और अब वीक-2 में भी इसका ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।

क्या फिर दोहराई जाएगी हिस्ट्री?

एक कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म फिर एक बार इतिहास दोहराती नजर आ सकती है, यानि पहले दिन इसने भले ही खास कलेक्शन ना किया हो, लेकिन धीरे-धीरे कमाई का ग्राफ फिर एक बार ऊपर जाता नजर आ सकता है। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट यह है कि फिल्म की ऑरिजनल रिलीज के विपरीत 'शोले' लगभग हर किसी ने कभी ना कभी कहीं ना कहीं देखी ही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।