अजय देवगन का वो गाना जिसे बनाते समय रो पड़े थे म्यूजिक डायरेक्टर, थिएटर में ऑडियंस के भी नहीं रुके आंसू
अजय देवगन की फिल्म का एक ऐसा गाना जिसे बनाते समय म्यूजिक कंपोजर, गीतकार रोने लगे थे। थिएटर में बैठी ऑडियंस भी अपने आंसू रोक नहीं पाई थी। एक ऐसा गाना जो पिछले 26 सालों से ऑडियंस को रुला रहा है।

हिंदी फिल्मों में गानों की अहम भूमिका रही है। ऐसे गाने जो ऑडियंस को डांस करने के अलावा हंसा और रुला भी सके। गुजरे दौर में साहिर लुधियानवी, आनंद बक्शी, शैलेंद्र आज के जमाने में इरशाद कामिल, अमिताभ भट्टाचार्य, प्रसून जोशी जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन 90 के दशक के एक मशहूर गीतकार हैं समीर आनंद जिनके लिखे गानों ने ऑडियंस को अलग तरह के रोमांस से परिचित करवाया। समीर ने अपने समय के सबसे पॉपुलर गानों के गीत लिखे थे। लिस्ट इतनी लंबी है कि हर गीत के बोल आपको अलग सुकून महसूस करवाएंगे। लेकिन इनका एक ऐसा भी गाना है जिसे सुनने के बाद थिएटर में बैठी ऑडियंस भी रोने लगी थी।
इस गाने को बनाते समय रोने लगे थे समीर और नदीम श्रवण
समीर आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में ये किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वो एक फिल्म के गाने के सेटिंग के लिए बैठे थे। सेटिंग का मतलब जब म्यूजिक कंपोजर और गीत लिखने वाले साथ बैठकर उन शब्दों को धुनों में पिरोते हैं। तो समीर अनजान ने बताया कि वो और म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवन के साथ बैठे थे और तभी लाइट चली गई। तो समीर ने कहा कि इस गाने को फिर कभी बनाया जाए तो सही होगा। लेकिन नदीम-श्रवण बोले कि आज ही वो गाना बन सकता है। फिर कभी उनके दिल से वो दर्द नहीं निकल पाएगा। इसके बाद उन्होंने कैंडल लाइट की सेटिंग में एक लाइन दी। वो लाइन थी ‘जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था, एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था’। इस लाइन को सुनते ही नदीम-श्रवण के मुंह से वाह निकला।
थिएटर में ऑडियंस ने भी बहाए थे आंसू
समीर ने बताया था कि उस रात नदीम-श्रवण और वो खुद रोते हुए वो गाना बना रहे थे। समीर ने कहा कि वो तीनों ऑडियंस का रिएक्शन देखने थिएटर में गए थे। और उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि गाना बनाते समय जितना उन्हें रोना आया था उससे ज्यादा थिएटर में बैठी ऑडियंस रो रही थी। ये फिल्म 1994 में आई दिलवाले थे। अजय देवगन और रवीना टंडन पर गाना फिल्माया गया था। सिंगर्स थे कुमार सानू और अलका याग्निक। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के दूसरे गाने भी जबरदस्त पसंद किए गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन