जया बच्चन से नाराज हुए पैप्स, बोले- अपने पोते अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ को अब खुद प्रमोट कर लें
जया बच्चन ने पपराजी पर आपत्तिजनक कमेंट किया। ऐसे में पपराजी उनसे नाराज हो गए हैं। कुछ कह रहे हैं कि जया बच्चन को बायकॉट करो। वहीं कुछ कह रहे हैं कि अब अपने पोते की फिल्म बिना पैप्स के प्रमोट कर लो।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का पपराजी के साथ हमेशा से खट्टा-मीठा रिश्ता रहा है। हालांकि, विवाद तब खड़ा हुआ जब जया ने आपत्तिजनक बयान दिया। दरअसल, एक इवेंट में जर्नलिस्ट बरखा दत्त से बात करते हुए जया ने पपराजी के बारे में कहा, "ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? ये जो बाहर गंदे गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं… उन्हें लगता है कि उनके पास मोबाइल है तो वे आपकी फोटो ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जिस तरह के कमेंट्स वे करते हैं — ये लोग किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह की एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?”
“हम ‘मीडिया’ नहीं हैं, लेकिन हम सोशल मीडिया हैं”
एचटी सिटी से बात करते हुए पल्लव पालीवाल ने कहा, “उन्होंने जो कहा, वह बुरा है। उनके पोते अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है, क्या होगा अगर पैप्स प्रमोशन कवर करने नहीं आएंगे। अमिताभ जी हर रविवार को उनके घर के बाहर आते हैं, कोई बड़ा मीडिया इसे कवर नहीं करता, यह हम पैप्स हैं। किसी को उसके दिखने के आधार पर जज करना, जो लोग दिन-रात मेहनत करते हैं… वह शायद यह सोच रही हों कि हम ‘मीडिया’ नहीं हैं, लेकिन हम सोशल मीडिया हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक से ज्यादा तेजी से देखे जाने वाला मीडियम हैं। अगर जया जी अगस्त्य की फिल्म को बिना पैप्स के, खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करके प्रमोट कर सकती हैं, तो ठीक है। आप इतनी बड़ी हस्ती हैं, ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।”
‘मैं जया जी की बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन…’
मानव मंगलानी कहते हैं, “मैं जया जी की बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन वह अभी तक डिजिटल जमाने के साथ इवॉल्व नहीं हुई हैं। प्रिंट से डिजिटल में बदलाव उनके लिए समझना मुश्किल है, शायद उनके बच्चे और नाती-पोते उन्हें समझा सकें। साथ ही, कुछ YouTubers और अच्छे फॉलोअर्स वाले इंडिविजुअल कंटेंट क्रिएटर्स के अचानक आने से फील्ड में कुछ अफरा-तफरी मच गई है, ये लोग सेलेब्स से किसी तरह का रिस्पॉन्स पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं जिससे उनका वीडियो वायरल हो जाए, जो बिल्कुल भी एथिकल नहीं है और इसे तुरंत रोकने की जरूरत है।
बायकॉट करो
वरिंदर चावला कहते हैं, “मैं इतने सालों से बिजनेस में हूं और जब भी सेलेब्स ने कुछ कहा, मैंने उनकी इज्जत की। रणबीर कपूर ने कहा कि फोटो मत लो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी दुआ यही कहा। 2023 में, असल में, मुझे दिल्ली से अमिताभ जी का एक वीडियो मिला था। एक फैन सेल्फी के लिए आगे बढ़ी, उन्होंने बुरे तरीके से धक्का दे दिया, चिल्लाए। उनकी उम्र और इमेज देखकर, मैंने इसे उनके PR को भेजा, जिन्होंने मुझसे बहुत रिक्वेस्ट की कि मैं इसे पोस्ट न करूं इसलिए मैंने नहीं किया। हमने उनकी इज्जत रखी। मैं यह नहीं कह रहा कि फील्ड पर सभी लड़के सही हैं, मैंने उन्हें पहले भी अपनी भाषा का ध्यान रखने के लिए कहा है। लेकिन उसे पता होना चाहिए- जिन पैप्स को वह टारगेट कर रही हैं, क्या वे सभी पैप्स हैं या यूट्यूबर्स और फैंस भी इसमें शामिल हैं? किसी को ऐसे बुरा मत बोलिए। मैंने अपने कलीग्स से कहा कि अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट रखते हैं और इनको बायकॉट करते हैं।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन