King Annoucement Video Worried Fans Shah Rukh Khan Took this Risk Messing Marvel किंग के मेकर्स ने अनजाने में कर दी बड़ी गलती? अनाउंसमेंट वीडियो देख फैंस को होने लगी फिक्र, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

किंग के मेकर्स ने अनजाने में कर दी बड़ी गलती? अनाउंसमेंट वीडियो देख फैंस को होने लगी फिक्र

King Annoucement Video: शाहरुख खान की फिल्म किंग इसी साल के अंत में रिलीज होने जा रही है। आज मूवी का रिलीज डेट अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज रिलीज किया गया है, लेकिन मुश्किल यह है कि यह एक ऐसी फिल्म के आसपास रिलीज की जा रही है जो मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Sat, 24 Jan 2026 07:56 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
किंग के मेकर्स ने अनजाने में कर दी बड़ी गलती? अनाउंसमेंट वीडियो देख फैंस को होने लगी फिक्र

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' कब रिलीज होगी इस सवाल का जवाब दर्शक लंबे वक्त से जानना चाह रहे थे। फाइनली मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज करते हुए यह साफ कर दिया है कि बॉलीवुड के बादशाह 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में एक बार फिर दस्तक देंगे। लेकिन इस अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद दर्शकों ने कुछ ऐसा नोटिस किया जिस पर शायद मेकर्स का भी ध्यान न गया हो। शाहरुख खान ने जिस मौके पर अपनी फिल्म की रिलीज चुनी है, उसी के आसपास एक बहुत बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है।

फैंस को वीडियो देख हुई इस बात की फिक्र

अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान को काफी डेडली अवतार में दिखाया गया है और रिलीज डेट के साथ लिखा गया है कि साल का अंत खौफ के साथ होगा। कमेंट सेक्शन में फैंस ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी। एक फॉलोअर ने लिखा- शाहरुख को पहले इस तरह के अवतार में नहीं देखा गया। वहीं दूसरे ने लिखा- दहशत कायम करने के लिए यह शुरुआत अच्छी है। जहां कुछ लोग तारीफों के पुल बांधते दिखे तो वहीं कुछ ने वो बात लिखी जिसका अंदाजा शायद आपको भी नहीं होगा। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- किंग एवेंजर्स डूम्सडे के दिन आ रही है? तो वहीं दूसरे ने लिखा- मार्वल से भिड़ने का सोच रहे हैं क्या?

इतिहास रच चुकी है मार्वल की एवेंजर्स मूवी

एक फॉलोअर ने कमेंट किया- लेकिन जिस वक्त फिल्म ला रहे हो वो एवेंजर्स डूम्सडे का वक्त है। एक शख्स ने लिखा- खतरा तो मोल नहीं लिया? इसी तरह के कई कमेंट लोगों ने वीडियो पर किए हैं। बता दें कि 'एवेंजर्स डूम्सडे' मार्वल की वो फ्रेंचाइजी है जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के लिए जानी जाती है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म साल 2019 में आई थी और एवेंजर्स एंडगेम ने 2.761 बिलियन डॉलर की कमाई की, जो उस समय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इतना ही नहीं, उस वक्त के आसपास रिलीज हुई सभी फिल्मों को नुकसान हुआ था।

क्या शाहरुख खान पीछे खींचेंगे कदम?

एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में 157.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उस समय किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा थी। इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था, जो पहले बाहुबली 2 के नाम था। बता दें कि एवेंजर्स सीरीज में मार्वल अपने स्पाइडरमैन, कैप्टन अमेरिका, थॉर, डॉक्टर स्ट्रेंज और इस तरह के सभी सुपरहीरोज को एक साथ लेकर आता है। ऐसे में फिल्म कमाई ना करे इस बात की संभावना बहुत कम रह जाती है, क्योंकि हर किरदार की अपनी फैन फॉलोइंग है। एवेंजर्स डूम्सडे 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है, ऐसे में देखना होगा कि क्या शाहरुख अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान की किंग कब देगी दस्तक? धमाकेदार वीडियो के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।