संजय दत्त ने बताया खलनायक का मजेदार किस्सा, जब सुभाष घई ने कहा- तू चोली के पीछे रहेगा
Khalnayak: खलनायक फिल्म कुछ सिलेक्टेड थिएटर्स से फिर से रिलीज हुई है। मूवी के 30 साल पूरे होने के जश्न में संजय दत्त ने बताया कि सुभाष घई ने उनको घाघरा चोली पहनवाकर चोली के पीछे करवाया था।

संजय दत्त की फिल्म खलनायक एक बार फिर से सिनेमाघरों में आ चुकी है। 5 सितंबर को इसे फिर से रिलीज किया गया है। सुभाष घई घोषणा कर चुके हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का प्लान भी बना रहे हैं। फिल्म को 30 साल पूरे हो चुके हैं। दोबारा रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट ने एक सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर संजय दत्त, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ ने मूवी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं।
संजय दत्त ने भी किया था 'चोली के पीछे'
खलनायक के फिर से रिलीज होने पर सुभाष घई ने इसकी लीड कास्ट सहित अल्का याग्निक और ईला अरुण के साथ स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान संजय दत्त ने बताया कि सुभाष घई ने उन्हें कैसे घाघरा-चोली पहनाया था। बता दें कि खलनायक का गाना 'चोली के पीछे' काफी पॉप्युलर हुआ था। फिल्म में इसका मेल वर्जन भी था जिसमें संजय दत्त ने डांस किया था।
संजय दत्त को पहनाया घाघरा-चोली
संजय दत्त ने बताया, मैं सेट पे आयो वही बंदूक पहनी थी। सुभाषजी ने बोला इसको घाघरा चोली पहनाओ। मैं शॉक में था, मैंने बोला, सर आप क्या कर रहे हो? उन्होंने बोला, नहीं पहन के आ। मैंने बोला घाघरा चोली क्यों पहन के आऊं? उन्होंने कहा, क्योंकि तू चोली के पीछे रहेगा।
जल्द होगी खलनायक 2 की घोषणा
सुभाष घई ने बीते दिनों बताया था कि गदर 2 की सक्सेस के बाद कई लोग उन्हें खलनायक का सीक्वल लाने के लिए कह रहे हैं। वह जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया था कि लीड रोल में संजय दत्त रहेंगे उनके साथ एक नया एक्टर लिया जाएगा।




साइन इन