Dharmendra left out of Oscars 2026 In Memoriam segment Actor Fans Get angry Said Just a Hollywood show Oscars 2026 के 'इन मेमोरियम' में नहीं किया गया धर्मेंद्र को याद? भड़के फैंस कहा-'यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Oscars 2026 के 'इन मेमोरियम' में नहीं किया गया धर्मेंद्र को याद? भड़के फैंस कहा-'यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है'

98वें एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' सेगमेंट भी देखने को मिला, जिसमें उन अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। वहीं, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया।

Mon, 16 March 2026 10:37 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Oscars 2026 के 'इन मेमोरियम' में नहीं किया गया धर्मेंद्र को याद? भड़के फैंस कहा-'यह सिर्फ एक हॉलीवुड शो है'

98वें एकेडमी अवार्ड्स बीती रात यानी रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की और अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते खूब सुर्खियां बटोरी। 98वें एकेडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड की 2025 की फिल्मों के बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसमें 'इन मेमोरियम' सेगमेंट भी देखने को मिला, जिसमें उन अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। एक और जहां रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब रेनर जैसी फिल्मी हस्तियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को जिक्र तक नहीं किया गया। इसी बात से धरम जी के फैंस काफी नाराज है और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

ऑस्कर 2026 'इन मेमोरियम' सेगमेंट

इस साल के Oscars में 'इन मेमोरियम' सेगमेंट अवॉर्ड शो के इतिहास में सबसे लंबा था। आयोजकों ने कहा था कि वे इस साल स्क्रीन पर सिर्फ एक वीडियो चलाने के बजाय कुछ 'अलग' करेंगे। इसके चलते सेगमेंट के अंदर दो और सेगमेंट शामिल थे, जिनमें रॉब राइनर और रॉबर्ट रेडफोर्ड को उनके साथियों द्वारा सम्मानित किया गया। डायरेक्टर रॉब राइनर को उनकी मशहूर फिल्म 'When Harry Met Sally' के स्टार बिली क्रिस्टल ने सम्मानित किया। बारबरा स्ट्रीसैंड, जिन्होंने रॉबर्ट रेडफोर्ड के साथ फिल्म 'The Way We Were' में काम किया था, ने उन्हें एक "शानदार, सधा हुआ एक्टर" और एक "बुद्धिमान काउबॉय" बताया। उन्होंने फिल्म के टाइटल सॉन्ग की कुछ लाइनें गाकर अपनी बात खत्म की। रेचल मैकएडम्स ने अपने साथी कनाडाई डायने कीटन को श्रद्धांजलि दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च का तीसरा हफ्ता होगा बवाली, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

'इन मेमोरियम' में नहीं किया गया धर्मेंद्र को याद?

पिछले कुछ सालों में, एकेडमी अवॉर्ड्स ने अपनी अपील को सचमुच इंटरनेशनल बनाने की पूरी कोशिश की है। यही नहीं इसमें यह बात 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में साफ दिखने को मिला, जिसमें इंटरनेशनल सितारों को सम्मानित किया गया है। भारत से, इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे नाम Oscars के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 के सेगमेंट में बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र को शामिल नहीं किया गया, जिनका नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वहीं, कुछ साइट्स ने बताया कि ऑस्कर ने भारतीय सितारों धर्मेंद्र, मनोज कुमार, बी सरोजा देवी और कोटा श्रीनिवास राव को स्मृति चिन्ह के रूप में याद किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा के सेट पर लेटआने की बात पर डेविड ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

ये सिर्फ एक हॉलीवुड शो है

धर्मेंद्र के फैंस को यह बात काफी अजीब लगी, खासकर तब जब ऑस्कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने और खुद को सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित न रखकर एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में इंडियन फैंस को ये बात हजम नहीं हुई और उन्होंने ट्विटर पर अपने रिएक्शन देने के साथ ही अपनी नाराजगी जाहिर की। ट्विटर X पर एक यूजर ने लिखा, 'Oscars ने उन लोगों की लिस्ट दिखाई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र का जिक्र तक नहीं किया,जो एक महान भारतीय एक्टर थे और जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सिनेमा को समर्पित कर दी। जब हमारे आइकॉन को कोई पहचान ही नहीं मिलती, तो इतना शोर-शराबा क्यों? आखिर यह मुख्य रूप से हॉलीवुड का शो है, न कि सचमुच का अंतरराष्ट्रीय शो।' ऐस कई और रिएक्शन ट्विटर पर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 'सरकार 4' का हिस्सा होंगे अमिताभ-अभिषेक, राम गोपाल ने किया बड़ा ऐलान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।