'मैं अपने लिए मौत मांगती थी...', संदीपा विर्क ने सुनाई आपबीती, कहा- भगवान किसी दुश्मन को भी तिहाड़ में न भेजे
संदीपा ने बताया कि जब उनके माता-पिता उनसे मिलने आते थे तो उन्हें सबसे बुरा लगता था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं प्रार्थना करती थी कि मौत आए और मुझे ले जाए। सबसे बुरा एहसास तब होता है जब आपके माता-पिता आपसे जेल के अंदर मिलते हैं।

एक्टर-इंफ्लुएंसर-कॉस्मेटोलॉजिस्ट संदीपा विर्क पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। साल 2025 में संदीपा को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने लगभग ₹6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में चार महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। ऐसे में अब संदीपा ने उन बुरे दिनों को याद किया, जिस वो तिहाड़ जेल में सलाखों के पीछे थीं। संदीपा ने कहा कि उन्होंने अपने लिए मरने की दुआ मांगी थीं।
जेल के दिनों को याद इमोशनल हुईं संदीपा
संदीपा विर्क ने हाल ही में सिमरन जोत मक्कर को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान संदीपा ने जेल में बिताए अपने बुरे वक्त को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि तिहाड़ जेल में उनका समय कैसा था, तो संदीपा इमोशनल हो गईं और कहा कि तिहाड़ ऐसी जगह है जहां वह अपने दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वह भगवान और खुद से सवाल करती रहीं कि उन्होंने ऐसा क्या किया था कि उन्हें यह सब मिला, और इसे कर्म का फल बताया।
'मैं भगवान से मांगती थी कि मौत आ जाए'
संदीपा ने बताया कि जब उनके माता-पिता उनसे मिलने आते थे तो उन्हें सबसे बुरा लगता था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं प्रार्थना करती थी कि मौत आए और मुझे ले जाए। सबसे बुरा एहसास तब होता है जब आपके माता-पिता आपसे जेल के अंदर मिलते हैं। मैंने उनसे माफी भी मांगी कि उन्हें मेरी वजह से वहां आना पड़ा। मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने लोग जानते हैं कि आप कौन हैं और आपको समझते हैं।'
वॉशरूम गंदे हैं और खाना बहुत खराब बताया
संदीपा ने जेल की जिंदगी को मेंटली और फिजिकली थका देने वाला भी बताया, और कहा कि इससे उनकी हेल्थ पर इतना असर पड़ा कि वह बिना मदद के खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। उन्होंने कहा कि कैदी फर्श पर सोते हैं, वॉशरूम गंदे हैं और खाना बहुत खराब बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ महिला पुलिसकर्मी दयालु थीं, जबकि कुछ तो अपना गुस्सा कैदियों पर निकालती थीं।
लोगों ने मुझे अनफॉलो कर दिया
संदीपा की IMDb प्रोफाइल के अनुसार वह हनी ट्रैप स्क्वाड जैसी वेब सीरीज और अजित कुमार की मनकथा और मोहनलाल की शिकार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कैसे एकदम से उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के रिश्ते बदल गए। उन्होंने, 'उन्होंने मुझे अनफॉलो कर दिया; इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले भी, कुछ बड़े प्रोड्यूसर कहते थे, संदीपा, मैं तुम्हें यह या वह बना सकता हूं’ मैं जवाब देती थी, जिसने तुम्हें बनाया है, वह मुझे भी बनाएगा। कोई भी इंसान किसी को नहीं बना सकता। ज्यादा से ज्यादा, वे मदद कर सकते हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन