O Romeo Box Office Collection Day 18 Shahid Kapoor Tripti Dimri Film Monday Indian Net Collection O Romeo Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'ओ रोमियो', सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'ओ रोमियो', सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई

'ओ रोमियो' में एक बार फिर से शाहिद ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं।

Tue, 3 March 2026 09:48 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'ओ रोमियो', सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना था। इस फिल्म में एक बार फिर से शाहिद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 'ओ रोमियो' में एक बार फिर से शाहिद ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को कितने करोड़ की कमाई कर डाली।

वीकेंड जाते ही औंधे मुंह गिरी फिल्म

शाहिद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज जब भी एक साथ आए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'करीब सिंह' के बाद एक बार फिर से 'ओ रोमियो' में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी को पहली बार स्क्रीन पर देख फैंस काफी खुश हैं। कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। साथ ही वीकेंड पर मूवी ने अपनी रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब इसके सोमवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन 'ओ रोमियो' ने 0.65 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 65.80 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुबई में फंसा एम्मी विर्क का परिवार, बेटी ने भेजा इमोशनल नोट

डे वाइज देखें 'ओ रोमियो' का कलेक्शन

डे 18.5 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता47.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता14.45 करोड़ रुपये
डे 151.15 करोड़ रुपये
डे 161.3 करोड़ रुपये
डे 171.15 करोड़ रुपये
डे 180.65 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन65.80 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बवाल काटने आ रहीं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'धुरंधर 2' नहीं ये फिल्म है नंबर 1 पर

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज भी याद किए जाते हैं इन फिल्मों के होली सीन्स, एक ने बदल दिया था पूरा क्लाईमैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।