साजन जी घर आए.. जानिए किसने लिखा था ये गाना? सलमान खान नहीं पहनना चाहते थे काला सूट
सलमान खान और काजोल का गाना 'साजन जी घर आए’ आज भी ऑडियंस का फेवरेट है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा था? सलमान खान नहीं पहनना चाहते थे काला सूट।

1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म आई थी ‘कुछ कुछ होता है’। इस फिल्म से करण जौहर ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फैमिली ड्रामा फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते। फिल्म की कहानी के साथ गाने भी जबरदस्त हिट हुए। इसी फिल्म में सलमान खान पर भी एक गाना फिल्माया गया था जो उस समय का शादी एंथम बन गया। आज भी सलमान को उस काले सूट में डांस करते हुए देख उनकी फीमेल फैंस खुश हो जाती हैं। वो गाना था ‘साजन जी घर आए’। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा और किस सिंगर ने गाया ?
साजन जी घर आए… इस गीतकार ने लिखा था ये गाना
करण जौहर ने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने उस समय के मशहूर म्यूजिक कंपोजर जतिन ललित से बनाए थे। इन दोनों भाइयों की जोड़ी ने फिल्म के गानों का म्यूजिक दिया था। इस फिल्म में कुल 7 गाने थे। टाइटल सॉंन्ग कुछ कुछ होता है का हैपी और सैड वर्जन, 'कोई मिल गया', 'रघुपति राघव राजा राम’, 'तुझे याद ना मेरी आई', 'लड़की बड़ी अनजानी है', 'ये लड़का है दीवाना' इसके अलावा इस फिल्म का सबसे हिट गाना था ‘साजन जी घर आए’ । फिल्म में ये गाना सलमान खान और काजोल पर फिल्माया गया था। काले सूट में सलमान की एंट्री ने सजा बांध दिया था। इस खूबसूरत गाने को समीर अनजान ने लिखा था। सलमान की आवाज बने थे कुमार सानू, फीमेल वर्जन अल्का याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।
सलमान नहीं पहनना चाहते थे काला सूट
इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा ये भी है कि सलमान खान इस गाने में काला सूट नहीं पहनना चाहते थे। दबंग खान चाहते थे कि वो जीन्स और टी-शर्ट में इस गाने को शूट कर लें। लेकिन करण जौहर ने उन्हें मनाया कि गाने की डिमांड ये काला सूट ही है। सलमान को मनाने के दौरान करण जौहर रो भी पड़े थे। बाद में एक्टर ने उसी काले सूट में गाना पूरा किया और इसका नतीजा शानदार रहा।
उस साल का सबसे खास म्यूजिक ट्रैक
खास बात ये है कि फिल्म रिलीज वाले साल यानी 1998 में फिल्म कुछ कुछ होता है का साउंडट्रैक की 8 मिलियन यूनिट्स बिची थीं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग पूरे साल चार्ट पर छाया रहा था। इस फिल्म के गाने मलेशियन एल्बम चार्ट RIM पर नंबर 2 पर बना रहा था। इस फिल्म के गानों को उस दौर में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन