salman khan post before 60th birthday says I wish i could look like this when i am 60 सलमान खान ने जन्मदिन से पहले अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, काश! मैं…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान ने जन्मदिन से पहले अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, काश! मैं…

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का 27 दिसंबर के दिन 60वां जन्मदिन है। उन्होंने जन्मदिन से 5 दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है।

Mon, 22 Dec 2025 05:40 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान ने जन्मदिन से पहले अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, काश! मैं…

सलमान खान 27 दिसंबर के दिन 60 साल के हो जाएंगे। एक तरफ, फैंस उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। उन्होंने तीन फोटोज पोस्ट की है। तीनों में वह अपनी बॉडी प्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘काश! मैं 60 साल की उम्र इस तरह दिख पाता।’

आने वाला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज से छह दिन…।’ दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 27 दिसंबर के दिन फिल्म की टीम टीजर रिलीज करेगी। वहीं इससे पहले 25 और 26 दिसंबर के दिन फिल्म के एक या दो पोस्टर जारी करेगी ताकि फैंस की एक्साइटमेंट बनी रहे।'

सलमान खान

रियल स्टोरी पर बन रही है फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की भयावह झड़प की कहानी बताई जाएगी। इस फिल्म में बताया जाएगा कि कैसे बिना किसी हथियार के इस लड़ाई ने घातक रूप ले लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारती के लिए उनके पति हर्ष को लगा बुरा, बोले- मेरा ऐसा मानना ​​है, एक बीवी से…
ये भी पढ़ें:‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पता है? अजय देवगन ने टीजर जारी किया और एक अनाउंसमेंट की

फिल्म में कौन-कौन है?

इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह है। इसके अलावा जेन शॉ, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज भी मेल लीड में नजर आएंगे। बता दें, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। माना जा रहा है कि टीजर के साथ मेकर्स रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

सलमान खान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।